{"_id":"6aa6980669c58381b209c7ba","slug":"road-leading-to-the-new-super-specialty-block-to-be-widened-instructions-issued-solan-news-c-176-1-sln1013-178936-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: नए सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक तक जाने वाली सड़क होगी चौड़ी, निर्देश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: नए सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक तक जाने वाली सड़क होगी चौड़ी, निर्देश जारी
Mon, 14 Sep 2026 12:59 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:59 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल के नए सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक में निरीक्षण के दौरान पदाधिकारियो को निर्देश देते
इस माह होगी बहुदेशीय अस्पताल को अंतिम रूप देने समीक्षा बैठक
स्वास्थ्य मंत्री ने किया कथेड़ में बन रहे सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक का निरीक्षण
संंवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के कथेड़ में बन रहे नए सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक को जाने वाली सड़क को अब चौड़ा किया जाएगा। ऐसे में यहां अस्पताल शुरू होने के बाद मरीजों को आते-जाते समय जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग को जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने रविवार को नए सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कहा कि अस्पताल तक आने वाली सड़क को चौड़ा किया जाना चाहिए, ताकि अस्पताल तक आने और वापस जाने में लोगों को जाम का सामना न करना पड़े। इसके अलावा उन्होंने कहा कि इस बहुउद्देशीय अस्पताल को अंतिम रूप देने के लिए इस माह एक समीक्षा बैठक का भी आयोजन किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि 200 बिस्तर वाले इस बहुउद्देशीय अस्पताल में ट्रॉमा केंद्र के साथ-साथ मातृ शिशु इकाई का अलग से निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पताल निर्माण में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए, ताकि अस्पताल बनने के बाद मरीजों को कोई परेशानी न हो। इस अवसर पर नगर निगम सोलन की पार्षद अरुणा ठाकुर ,शहरी कांग्रेस के उपाध्यक्ष सुरेंद्र बंसल, विकास ठाकुर , चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश पंवर, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. संदीप जैन, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी व संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।