{"_id":"6ac8d09b44a38fa93c0f559a","slug":"road-caves-in-at-kasauli-tipper-narrowly-escapes-falling-into-a-gorge-long-traffic-jam-ensues-solan-news-c-176-1-sln1018-181162-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: कसौली में धंसी सड़क, टिपर खाई में गिरने से बचा, लगा लंबा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: कसौली में धंसी सड़क, टिपर खाई में गिरने से बचा, लगा लंबा जाम
Sat, 10 Oct 2026 12:58 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sat, 10 Oct 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
शक्तिघाट-पट्टा महलोग मार्ग पर सड़क धंसने से खाई की ओर फिसला टिप्पर, टला बड़ा हादसा; संकरी सड़क
शक्तिघाट-पट्टा महलोग मार्ग पर अचानक धंस गई यहां पर सड़क
संकरी सड़क पर रात 8 से 11 बजे तक लगा रहा भारी जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
कसौली (सोलन)। कसौली विधानसभा क्षेत्र के शक्तिघाट-पट्टा महलोग संपर्क मार्ग पर वीरवार रात सड़क धंसने से एक टिपर खाई में गिरने से बाल-बाल बचा। घटना के बाद मार्ग पर रात करीब 8 बजे यातायात ठप हो गया और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
जानकारी के अनुसार, पट्टा महलोग से शक्तिघाट की ओर जा रहा टिपर सामने से आ रहे वाहन को पास दे रहा था। इसी दौरान सड़क किनारे की कच्ची जमीन धंस गई और टिपर खाई की ओर फिसल गया। गनीमत रही कि टिपर खाई में नहीं गिरा और चालक सुरक्षित बच गया।
हादसे के बाद मार्ग संकरा होने से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलने पर राहत कार्य शुरू किया गया और दो जेसीबी मशीनों की मदद से टिपर को सुरक्षित निकाला गया। इसके बाद रात करीब 11 बजे यातायात बहाल हो सका। इस दौरान ड्यूटी से लौट रहे कर्मचारियों और अन्य यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों के अनुसार, संपर्क मार्ग पहले से ही काफी संकरा है। बारिश और नमी के कारण सड़क के किनारे कमजोर हो गए हैं, जिससे भारी वाहनों को पास देते समय हादसे का खतरा बना रहता है। क्षेत्रवासियों ने लोक निर्माण विभाग से सड़क चौड़ी करने और संवेदनशील स्थानों पर मजबूत डंगे लगाने की मांग की है।