फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Road car runs out of fuel in Kathed, half an hour traffic jam

Solan News: कथेड़ में बीच सड़क कार का तेल खत्म, आधा घंटा लगा जाम

Fri, 23 Jan 2026 01:27 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Road car runs out of fuel in Kathed, half an hour traffic jam
बद्दी में सड़क के बीच में नाली पर लगा ढक्कन टूटा। - फोटो : मृतक पंकज सिंह।
हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस भी मौके पर फंसी रही
विज्ञापन

लोगों को झेलनी पड़ी परेशानी, अवैध पार्किंग की भी समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर के वार्ड-17 कथेड़ इलाके में वीरवार को सड़क पर एक कार बीच में खड़ी होने से यातायात लगभग आधे घंटे तक बाधित रहा। कार में तेल खत्म हो गया था, लेकिन मालिक ने इसे सड़क के किनारे लगाने की बजाय वहीं छोड़ दिया। इस कारण हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस भी करीब आधे घंटे तक जाम में फंसी रही। लोगों को खासा असुविधा का सामना करना पड़ा। बस ड्राइवर ने कार मालिक को कई बार फोन किए, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। कार मालिक करीब दोपहर12:48 बजे मौके पर आया। इस कारण बस दोपहर 1 बजे के आसपास ही जाम से बाहर निकल पाई। स्थानीय लोगों ने कहा कि कथेड़ रोड पर अवैध पार्किंग की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। सुबह ही लोग अपने वाहनों को सड़क किनारे पार्क कर देते हैं, जिससे बड़े वाहन और बसें निकलने में मुश्किल होती हैं। लोग पुलिस से कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अभी तक समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है। स्थानीय निवासियों ने पुलिस से आग्रह किया है कि कथेड़ रोड पर नियमित गश्त बढ़ाई जाए और अवैध पार्किंग पर कार्रवाई की जाए।

बद्दी में सड़क के बीच में नाली पर लगा ढक्कन टूटा।

बद्दी में सड़क के बीच में नाली पर लगा ढक्कन टूटा।- फोटो : मृतक पंकज सिंह।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed