{"_id":"5ddab93f8ebc3e54f3145b50","slug":"road-accident-kuthhar-one-youth-dead-solan-news-sml315280099","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीप और बाइक की टक्कर में 19 साल के युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीप और बाइक की टक्कर में 19 साल के युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुठाड़(सोलन)। कुठाड़-गुणाई मार्ग पर पिकअप की टक्कर से बाइक चालक की मौत हो गई है। घटना रविवार सुबह करीब आठ बजे की है। बाइक सवार युवक अपने घर से गुणाई की तरफ काम पर जा रहा था। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायल को अस्पताल पहुंचाया लेकिन युवक इससे पहले ही दम तोड़ चुका था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नालागढ़ अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब सवा आठ बजे 19 वर्षीय सौरव कुमार पुत्र संतोष कुमार निवासी जुमलापुर अपनी बाइक पर घर से रोजाना की तरह काम के लिए गुणाई की तरफ जा रहा था। वहीं जैसे ही वह गुणाई के समीप पहुंचा तो सामने से आ रही पिकअप के साथ उसकी टक्कर हो गई। इसके बाद वह बाइक से सड़क पर गिर गया।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर युवक को अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने उसे वहां पर मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
उधर थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच गई थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ ले जाकर करवाया गया। पुलिस ने मौके का मुआयना कर प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर पिकअप को कब्जे में लिया। एएसपी बद्दी एनके शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।