{"_id":"67dacdd9cbec2c33930f2a57","slug":"rm-duty-for-safe-bus-service-in-punjab-solan-news-c-19-sml1008-503819-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: भिंडरवाला के बसों में स्टीकर और तोड़फोड़ पर अलर्ट, तीन आरएम पंजाब में तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: भिंडरवाला के बसों में स्टीकर और तोड़फोड़ पर अलर्ट, तीन आरएम पंजाब में तैनात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्रीय प्रबंधक सोलन, परवाणू और चंडीगढ़ ने संभाला मोर्चा डेराबस्सी, भरतगढ़, चडीगढ़, कुराली, रूपनगर में जांची स्थिति
सरकार को दी जा रही जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। पंजाब में हिमाचल पथ परिवहन निगम बसों में भिंडरवाला के स्टीकर और तोड़फोड़ को लेकर अलर्ट हो गया है। प्रदेश सरकार ने तीन क्षेत्रीय प्रबंधक को पंजाब के विभिन्न स्थानों पर तैनात किया है। इसके बाद क्षेत्रीय प्रबंधक सोलन, परवाणू और चंडीगढ़ ने मोर्चा संभाल लिया है। निगम ने क्षेत्रीय प्रबंधक सोलन को डेराबस्सी में भेजा है, जबकि परवाणू आरएम ने भरतगढ़ और चंडीगढ़ आरएम ने चंडीगढ़, कुराली, रूपनगर में मोर्चा संभाल लिया है। तीनों ने व्यवस्थाओं को जांचा है।
अधिकारियों की ओर से पल-पल की रिपोर्ट सरकार को दी जा रही है। वहीं, सरकार ने निर्देश दिए हैं कि अराजकता फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाए और कोई भी गतिविधि होने पर स्थानीय पुलिस को सूचना देें। साथ ही हिमाचल से पंजाब और अन्य जगहों पर हो रही बसों की आवाजाही पर भी ध्यान रखें। तीनों क्षेत्रीय प्रबंधकों ने बुधवार सुबह पहले संबंधित क्षेत्रों के डीएसपी और थाना प्रभारियों के साथ बैठक की और पत्र भी दिए। इसके बाद मौके पर टीम तैनात रही और हिमाचल से विभिन्न रूटों को जा रही बसों को सुरक्षित निकाला गया।
बता दें कि मंगलवार को पंजाब के विभिन्न जगहों में हिमाचल की बसों के साथ तोड़फोड़ और भिंडरवाला के पोस्टर चिपका दिए थे। ऐसे में चालक-परिचालक और यात्रियों की सुरक्षा पर बन आई थी। बसों में यात्रा कर रहे लोग सहम गए। ऐसे में यात्रियों के साथ-साथ कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए आरएम की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
इनसेट
पंजाब के कुछ रूट बंद
पंजाब में स्थिति गड़बड़ होने के बाद पंजाब के कुछ डिपो की बसों को हिमाचल नहीं भेजा गया। बुधवार को कुछ डिपो की बसें नहीं आईं। हालांकि पंजाब रोडवेज ने भी कर्मचारियों की तैनाती की है, लेकिन लुधियाना समेत अन्य जगहों से आने वाली बसों को नहीं चलाया गया। चड़ीगढ़ से मिली जानकारी के अनुसार दो दर्जन रूटों को रद्द किया गया।
इनसेट
नहीं गई शिमला-लुधियाना बस
हिमाचल पथ परिवहन सोलन डिपो ने शिमला-लुधियाना बस को चड़ीगढ़ तक ही भेजा। इसके बाद यह बस चंड़ीगढ़ से ही सोलन के लिए वापस आई। कुराली, खरड़ में हुई तोड़तोड़ के बाद इस रूट पर कम ही बसें गईं। हालांकि मनाली-जालंधर, धर्मशाला-जालंधर रूट की बसें क्षेत्रीय प्रबंधकों की देखरेख में गई हैं।
इनसेट
यात्रियों समेत चालक और परिचालकों की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए कार्य किया जा रहा है। कोई भी ऐसी गतिविधि लगती है तो पुलिस को बताया जा रहा है। पुलिस बल भी सड़कों पर टीम के साथ तैनात है। पंजाब पुलिस के अधिकारियों के साथ बैठक की गई है।
-सुरेंद्र राजपूत
क्षेत्रीय प्रबंधक, एचआरटीसी, सोलन