{"_id":"63767485ca0a05383909ceaa","slug":"ritika-and-mohit-got-first-place-in-800-metre-race-in-under-19-boys-and-girls-tournament-in-solan-solan-news-sml4281232186","type":"story","status":"publish","title_hn":"800 मीटर दौड़ में रितिका और मोहित अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
800 मीटर दौड़ में रितिका और मोहित अव्वल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कंडाघाट(सोलन)। कंडाघाट स्कूल में चल रहीं छात्र-छात्रा अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन 800 मीटर दौड़ में देलगी स्कूल की रितिका ने पहला स्थान हासिल किया।
इसी स्कूल की स्नेहा दूसरे और धुंधन स्कूल की शिवानी तीसरे स्थान पर रही। लड़कों में नालागढ़ स्कूल के मोहित प्रथम, आरएबीबी स्कूल नालागढ़ के परविंद्र दूसरे और भोजनगर के गौरव तीसरे स्थान पर रहे।
लड़कों के लांग जंप में प्रीत चौधरी बीएम नालागढ़ प्रथम, मनजीत ब्रूना स्कूल दूसरे और भोजनगर स्कूल के प्रवीण कुमार तीसरे स्थान पर रहे। छात्राओं के हाई जंप में पंजेहरा स्कूल की रीतू प्रथम, बसंतपुर स्कूल की यामिनी दूसरे और मंझोली की इशिता तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
डिस्कस थ्रो लड़कों में मानपुरा के युवराज प्रथम, बसंतपुर के निखिल दूसरे और जोघों के हरनाम तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों के डिस्कस थ्रो में बीएल कुनिहार की गुंजन प्रथम, देलगी की जागृति दूसरे और बसंतपुर की दिव्या तीसरे स्थान पर रहीं।
इस प्रतियोगिता में जिले के 33 सरकारी और निजी स्कूल के 131 छात्र और 137 छात्रा खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। जिला स्तर पर अव्वल रहने वाले खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सीनियर सेकेंडरी स्कूल बिलासपुर में 22 से 25 नवंबर को भाग लेंगे।