फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Risk of accidents due to poles along the Darlamor-Navgaon road

Solan News: दाड़लामोड़-नवगांव सड़क पर लगे खंभों से हादसे का अंदेशा

Sun, 18 Oct 2026 11:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Risk of accidents due to poles along the Darlamor-Navgaon road
दाड़लामोड़-नवगांव सड़क पर किनारे लगे खंभों को लेकर स्थानीय लोगों ने सुरक्षा संबंधी चिंता जताई।
लोगों ने स्थानांतरित करने की उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। सन्याड़ी मोड़ पंचायत के दाड़लामोड़ से नवगांव-बेरी सड़क पर जगह-जगह लगे खंभे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। सड़क के नजदीक लगे खंभों से हादसे का खतरा है। लोगों ने विभाग से इन्हें सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने की मांग उठाई है।
लोगों का कहना है कि सड़क किनारे लगे खंभों के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ दिन पहले शिमला जिले के कुपवी क्षेत्र में हुए सड़क हादसे के बाद लोगों की चिंता और बढ़ गई है। इस हादसे में चलती बस की खिड़की से सिर बाहर निकालकर बैठे 12वीं कक्षा के एक छात्र का सिर सड़क किनारे लगे खंभे से टकरा गया था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन

लोगों ने आशंका जताई कि दाड़लामोड़-नवगांव सड़क पर भी खंभे इसी तरह हादसे का कारण बन सकते हैं। उन्होंने प्रशासन और संबंधित विभाग से समय रहते उचित कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर शर्मा, हीरा सिंह ठाकुर, राकेश शर्मा, सुरेश शुक्ला, रमेश शुक्ला, महेंद्र कंवर, पंकज महाजन, विजय शर्मा, प्रकाश शर्मा, प्रदीप सोनी, गगन और हरीश शर्मा सहित अन्य लोगों ने सरकार से मांग की है कि दाड़लामोड़ से नवगांव तक सड़क किनारे लगे खंभों का निरीक्षण करवाया जाए। जो खंभे यातायात के लिए खतरा बने हुए हैं, उन्हें सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed