फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   riots and riots in PWD affected areas Instructions for draining water

Solan News: लोनिवि को प्रभावित क्षेत्रों में डंगे और पानी की निकासी करवाने के निर्देश

Sat, 29 Jun 2024 07:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 29 Jun 2024 07:54 PM IST
विज्ञापन
riots and riots in PWD affected areas

Instructions for draining water
कुनिहार-नालागढ़ सड़क पर बारिश से हुई क्षति का जायजा लेते हुए। संवाद
सीपीएस ने किया गंबरपुल के प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण
विज्ञापन

बादल फटने और अधिक बारिश से क्षेत्र में हुआ है नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन/कुनिहार। कुनिहार-नालागढ़ मार्ग गंबरपुल का अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने निरीक्षण किया। यहां पर अधिक बारिश के कारण लोगों को भारी नुकसान झेलना पड़ा है। इस मौके पर उन्होंने लोक निर्माण विभाग को मार्ग को जल्द दुरूस्त करने, पानी की निकासी के लिए सड़क किनारे नालियां बनवाने और डंगे लगवाने के भी निर्देश दिए है।ं

जानकारी के अनुसार पिछले सोमवार को बादल फटने से गंबरपुल पर एक ढाबा बिल्कुल तबाह हो गया था, वहीं साथ लगती दुकानों व लोगों के घरों के अंदर पानी व मलबा घुसा था। वीरवार रात को फिर भारी बारिश के चलते क्षेत्र के एक घर का हिस्सा पानी में बह गया। हालांकि इसमें कोई जानी नुकसान नहीं हुआ था। लेकिन घर को क्षति पहुंची थी। शनिवार को सीपीएस संजय अवस्थी ने यहां पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया व लोनिवि को आदेश दिया की यहां पानी की निकासी के लिए ड्रेनेज, व डंगे का कार्य जल्द शुरु करें। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि सरकार हर संभव सहायता के लिए आपके साथ खड़ी है। इस मौके एसडीओ लोनिवि कुनिहार जेएन शर्मा, ई. पुनीत शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

कुनिहार-नालागढ़ सड़क पर बारिश से हुई क्षति का जायजा लेते हुए। संवाद

कुनिहार-नालागढ़ सड़क पर बारिश से हुई क्षति का जायजा लेते हुए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed