फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Rice, chapati, lentils and vegetables will be available in the district for Rs 80

Solan News: जिले में 80 रुपये में मिलेगी चावल, चपाती, दाल और सब्जी

Sun, 21 May 2023 01:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 21 May 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
सोलन। जिलेभर के ढाबों में अब लोगों को 80 रुपये में चावल, चपाती, दाल और सब्जी मिलेगी। वहीं अन्य खाद्य पदार्थों के दाम भी प्रशासन ने तय कर दिए गए हैं। उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। अगर कोई इन नियमों अवहेलना करता है तो उस पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अब तंदूरी चपाती प्रति आठ रुपये, तवा चपाती प्रति सात रुपये, परांठा प्रति 30 रुपये, पूर्ण आहार (चावल, चपाती, दाल और सब्जी) प्रति 80 रुपये, चावल पूरी प्लेट प्रति 50 रुपये, दाल फ्राइ प्रति 60 रुपये, मीट करी प्रति 120 रुपये, चिकन करी प्रति 100 रुपये, सब्जी स्पेशल प्रति 70 रुपये, मटर-पालक पनीर प्रति 90 रुपये, सब्जी व चना के साथ दो पूरी और दही प्रति 50 रुपये और रायता प्रति प्लेट 50 रुपये मूल्य तय किया गया है।
विज्ञापन

वहीं बकरे एवं भेड़ का मीट 500 रुपये प्रति किलोग्राम, सुअर का मीट 250 रुपये प्रति किलोग्राम, मुर्गा 200 रुपये प्रति किलोग्राम, ब्राॅइलर 200 रुपये प्रति किलोग्राम, कच्ची मछली 250 प्रति किलोग्राम, तली हुई मछली 300 रुपये प्रति किलोग्राम, जीवित मुर्गा 150 रुपये प्रति किलो का मूल्य तय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूध, दही और पनीर की दरें भी निर्धारित
खाद्य पदार्थों के अलावा स्थानीय दूध 45 रुपये प्रति लीटर, दूध सभी ब्रांड प्रिंट दर के अनुसार, पनीर 280 रुपये प्रति किलोग्राम और दही 65 रुपये प्रति किलोग्राम मूल्य तय किया गया है। सभी ब्रैड के शीतल पेय प्रिंट दर के अनुसार रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed