फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Riana and Lokesh got first place in poem recitation

Solan News: कविता वाचन में रियाना और लोकेश पहले स्थान पर

Sat, 19 Jul 2025 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
गीता आदर्श विद्यालय में अंग्रेजी कार्निवल का समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। गीता आदर्श विद्यालय में अंग्रेजी सप्ताह कार्निवल में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें तीसरी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान कविता वाचन, कहानी वाचन, स्पैल बी, शब्द खेल, भाषण, एक्स टेम्परी और वाद-विवाद जैसी प्रतियोगिताएं की गईं।
कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. स्नेह शर्मा, सह-प्रधानाचार्य पंपोश गुप्ता, अध्यापक और विद्यार्थी मौजूद रहे। इस अवसर पर कविता वाचन में तीसरी की रियाना और चौथी कक्षा के लोकेश ने पहला स्थान प्राप्त किया। कहानी वाचन में पांचवीं से मयंक ठाकुर, शिवांश, लोकेश, युवराज, वैष्णवी, रेयांशी, परीणिता, स्वारतमिका और सानवी संयुक्त रूप से प्रथम रहे।
विज्ञापन

स्पैल बी में सातवीं के चिन्मय और सुशांत ने बाजी मारी। वर्ड गेम में आठवीं कक्षा की एलीना और कृषा विजेता रहीं। भाषण प्रतियोगिता में दसवीं की महिका ठाकुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वाद-विवाद में 11वीं कक्षा से भव्या शर्मा और 12वीं से वंशिका बाली ने अपने तर्कों से निर्णायकों को प्रभावित किया। एक्स टेम्परी गतिविधि में अवनी और प्राणवी ने शीर्ष स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. स्नेह शर्मा ने कहा कि जीवन में संतुलन बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में जीत से अधिक महत्वपूर्ण सहभागिता और निरंतर प्रयास है। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे हर अवसर को सीखने के रूप में लें और अपनी प्रतिभा को निखारते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed