फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Resident of Shilli road Solan Shivam reached home safely from warzone Ukraine

जिस बंकर में ठहरे थे, उसके पास गिरी मिसाइल, आसपास हो चुकी थी तबाही

Mon, 07 Mar 2022 11:55 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। यूक्रेन के कीव में फंसे शिल्ली रोड सोलन के शिवम रविवार देर रात सकुशल घर पहुंचे। शिवम ने बताया कि जब वह कीव में फंसे थे तो 250 भारतीय विद्यार्थियों के साथ एक बंकर में रहे। उनके बंकर के पास एक मिसाइल भी गिरी जिस वजह से उनका बंकर कंप गया था।
खाने-पीने का सामान काफी महंगा हो गया था। भारत ने यूक्रेन के पक्ष में कुछ बयान नहीं दिया तो वहां के लोग काफी आक्रामक हो चुके थे। उन्होंने बताया कि कीव रेलवे स्टेशन पर पहुंचे तो वहां के लोगों ने उन्हें खींच कर ट्रेन से उतार दिया और खुद चढ़ गए।
विज्ञापन

इस वजह से उनकी ट्रेन छूट गई। एक बस वाला उन्हें और उनके साथियों को बस से रोमानिया बॉर्डर पर ले जाने को तैयार हो गया। वह उनसे ढाई लाख रुपये नकद मांग रहा था। सभी ने बड़ी मुश्किल से राशि इकट्ठा की। उसके बाद वह रोमानिया बॉर्डर पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवम ने बताया कि रोमानिया बॉर्डर पर बहुत अधिक ठंड थी तापमान माइनस में था लेकिन वह वहां अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहे थे। आखिर भारत सरकार ने फ्लाइट उपलब्ध करवाई और वह सकुशल घर वापिस पहुंचे।

शिवम के पिता डॉ. खेमराज शुक्ला आयुष विभाग से सेवानिवृत्त हो चुके है। वह अपने बेटे को चिकित्सक बनाना चाहते थे। भारत में मेडिकल क्षेत्र में सीटें कम होने से उन्हें मजबूरन बेटे को यूक्रेन भेजना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed