फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Repair roads damaged by disaster: Shukla

आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों को दुरुस्त करें : शुक्ल

Tue, 21 Nov 2023 06:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Nov 2023 06:41 PM IST
विज्ञापन
Repair roads damaged by disaster: Shukla
उपायुक्त कार्यालय सोलन में आयोजित केंद्रीय प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते
राज्यपाल ने की केंद्रीय प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा बैठक
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



सोलन। जिले में आपदा के कारण क्षतिग्रस्त हुई सड़कों को बेहतर आवागमन के लिए सुचारू बनाया जाए। हिमाचल प्रदेश में आने वाले पर्यटकों से सोलन जिला भी लाभान्वित होता है। इस दिशा में सड़कों का रख-रखाव महत्वपूर्ण है। यह निर्देश सोलन में कार्यान्वित की जा रही केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने दिए।



उन्होंने कहा कि केंद्र प्रायोजित योजनाओं के कार्य समयबद्ध पूर्ण किए जाएं ताकि केंद्र से धनराशि समय पर प्राप्त होती रहे। उन्होंने जिले में राज्य सरकार द्वारा कार्यान्वित योजनाओं की जानकारी भी ली।
विज्ञापन




समीक्षा बैठक में बताया गया कि जिला में विभिन्न केंद्रीय प्रायोजित योजनाओं के तहत 90 प्रतिशत से अधिक के कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं। समीक्षा बैठक में आयुष्मान भारत, जननी सुरक्षा योजना, इंदिरा गांधी बालिका सुरक्षा योजना, तपेदिक मुक्त भारत, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, जल जीवन मिशन, दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण ज्योति योजना, विभिन्न कृषि योजनाओं, ई-राष्ट्रीय कृषि व्यापार योजना, विभिन्न केंद्रीय प्रायोजित कल्याण योजनाओं, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, पोषण अभियान सहित अन्य केंद्रीय प्रायोजित योजनाओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस अवसर पर उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने जिला स्तर पर चल रही योजनाओं के प्रगति की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विश्वास दिलाया कि विभिन्न निर्देशों पर पूर्ण अमल किया जाएगा।




सोलन के अतिरिक्त उपायुक्त अजय कुमार यादव ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह, नगर निगम सोलन के आयुक्त जफर इकबाल समेत विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed