फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Release the outstanding amount of new pay scale soon

Solan News: नए वेतनमान की बकाया राशि जल्द करे जारी

Thu, 06 Feb 2025 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Release the outstanding amount of new pay scale soon
नालाग़ढ़ में एचआरटीसी के पेंशनर की बैठक में भाग लेते हुए पदाधिकारी। संवाद
एचआरटीसी सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण संगठन नालागढ़ ने बैठक में मांगों पर की चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। हिमाचल पथ परिवहन निगम सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण संगठन नालागढ़ इकाई की मासिक बैठक में नए वेतनमान की बकाया राशि जारी करने की मांग की है। इस बैठक की अध्यक्षता जगतार सिंह राणा ने की। बैठक में पेंशनरों की मांगों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। जिसमें काफी समय से चिकित्सा बिलों को अदायगी न होने पर रोष प्रकट किया गया। वहीं 2016 से सरकार की ओर से नया वेतनमान लागू किया गया था जिसका अभी तक एरियर पेंशनरों को नहीं किया गया है। अन्य विभागों के पेंशनरों को एरियर की पहली किस्त के रूप में को 50-50 हजार की राशि का भुगतान किया जा चुका है, लेकिन परिवहन निगम के पेंशनरों को भुगतान नहीं किया गया जिसके कारण पेंशनरों में काफी रोष है। बैठक में प्रधान जगतार सिंह राणा के अलावा श्याम लाल शर्मा, प्रेम चंद, संगत सिंह, रत्न लाल, मुख्तयार सिंह, सुभाष चंद, केवल चंद, निजामदीन, भजन सिंह, जीत सिंह समेत अन्य ने बैठक में भाग लिया।

एचआर धीमान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed