फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Regarding starting Navgaon-Kikar scheme Representatives of 30 panchayats met CM

Solan News: नवगांव-कीकर योजना शुरू करने को लेकर सीएम से मिले 30 पंचायतों के प्रतिनिधि

Mon, 11 Mar 2024 11:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Mon, 11 Mar 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
कहा बेवजह उछाला जा रहा है मुद्दा, योजना से कई पंचायतों को होगा लाभ
विज्ञापन

क्षेत्र में विकास खंड कार्यालय खोलने की भी सीएम से उठाई मांग
सीएम ने दोनों समस्याओं का शीघ्र समाधान का दिया आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के दाड़लाघाट दौरे के दौरान बाघल होटल में करीब 30 पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान व पंचायत समिति सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल उनसे मिला। पंचायत समिति कुनिहार की अध्यक्ष सोमा कौंडल की अध्यक्षता में मिले प्रतिनिधिमंडल ने उठाऊ पेयजल योजना नवगांव-कीकर को आरंभ करने व विकास खंड कार्यालय को दाड़लाघाट में खोलने बारे मुख्यमंत्री से आग्रह किया। प्रतिनिधिमंडल ने विवादित उठाऊ पेयजल योजना नवगांव-कीकर की मांग को लेकर कहा कि यह क्षेत्र की महत्वपूर्ण पेयजल योजना है जिससे ग्राम पंचायत दाड़ला, मांगू, ग्याना, सेवड़ा चंडी, संघोई, कश्लोग, पारनू की जनता को पेयजल की सुविधा मुहैया होगी, परंतु इस योजना पर कई दिनों से विवाद चला हुआ हैं जो कि सरासर गलत है। इस योजना का कुछ कार्य हो चुका हैं और शेष कार्य को शीघ्र पूर्ण किया जाना अति आवश्यक हैं। उठाऊ पेयजल योजना नवगांव-कीकर को सरकार द्वारा शीघ्र पूर्ण किया जाए ताकि उपरोक्त ग्राम पंचायतों की जनता को इसका लाभ मिल सके।

वहीं प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि दाड़लाघाट में खंड विकास कार्यालय के खुलने से दाड़लाघाट केंद्र बिंदु से करीब 30-35 पंचायतें लाभांवित होंगी, जहां पर जनहित के लिए विकास खंड कार्यालय खोला जाना अति आवश्यक हैं। निर्वाचन क्षेत्र अर्की की दूर दराज क्षेत्र की ग्राम पंचायत बेरल, मांगल व बागा से विकास खंड कुनिहार का कार्यालय लगभग 95 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। जहां से प्रतिनिधियों एवं आम जनता को विकास खंड कुनिहार में जाने के लिए बहुत ही कठिनाई का सामना करना पड़ता है। प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से मांग उठाई कि विकास खंड कार्यालय दाड़लाघाट में खोला जाए ताकि लोगों को इसकी सुविधा का लाभ मिल सके। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधियों की मांगों को ध्यानपूर्वक सुना और दोनों समस्याओं का जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed