{"_id":"65804067fc790eb9400f2b94","slug":"ration-depots-will-be-opened-in-nalagarh-and-nayanagar-solan-news-c-176-1-ssml1040-12877-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: नालागढ़ व नयानगर में खोली जाएंगे राशन डिपो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: नालागढ़ व नयानगर में खोली जाएंगे राशन डिपो
विज्ञापन
खाद्य आपूर्ति विभाग ने 10 जनवरी तक मांगे आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला सोलन की विभिन्न ग्राम पंचायतों में नई उचित मूल्य की दुकानें खोलने का निर्णय लिया गया है। यह जानकारी जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले सोलन नरेंद्र कुमार धीमान ने दी। उन्होंने कहा कि नई उचित मूल्य की दुकानें विकास खंड नालागढ़ के नगर परिषद नालागढ़ क्षेत्र के वार्ड नंबर-01 मेहता कॉलोनी और विकास खंड धर्मपुर की ग्राम पंचायत जाडला के ग्राम नयानगर में खोली जानी है।
जिला नियंत्रक ने कहा कि उचित मूल्य की दुकानों के लिए इच्छुक व्यक्ति या संस्थाएं ऑनलाइन माध्यम से वांछित सूचना व अन्य दस्तावेज वेबसाइट emerginghimachal.hp.gov.in पर अपलोड कर आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 10 जनवरी निर्धारित की गई है।
उन्होंने कहा कि आवेदक की आयु 18 से 45 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। आवेदक को आवेदन के साथ 10वीं व अन्य उच्च शिक्षा प्रमाण पत्र, संबंधित वार्ड प्रमाण पत्र, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और बीपीएल प्रमाण पत्र, बेरोजगारी प्रमाण पत्र और स्वयं या परिवार के किसी भी सदस्य के स्थानीय निकायों में किसी भी पद पर चुने हुए ना होने संबंधी शपथपत्र अपलोड करने होंगे। कहा कि इच्छुक व्यक्ति या संस्थाएं किसी भी कार्यालय दिवस में कार्यालय आकर या कार्यालय के दूरभाष नंबर 01792-224114 पर संपर्क कर सकते हैं।