फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Rashtriya Swayamsevak Sangh performed arms worship and procession in Nalagarh

Solan News: नालागढ़ में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने किया शस्त्र पूजन व पथ संचलन

Thu, 02 Oct 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Rashtriya Swayamsevak Sangh performed arms worship and procession in Nalagarh
नालागढ़ में संघ के कार्यक्रम में उपस्थित स्वयंसेवक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नालागढ़(सोलन)। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की नालागढ़ नगर इकाई ने वीरवार को संघ के 100वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में हेरिटेज पार्क में शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें मुख्यातिथि के रूप में ग्लेनमार्क उद्योग के प्लांट हेड सोमाया दत्त शामिल हुए जबकि मुख्य वक्ता के रूप में विभाग कार्यवाह कश्मीर सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम के शुभारंभ में शस्त्र पूजन किया गया। मुख्यातिथि ने संघ कार्य की सराहना करते हुए कहा कि पिछले 100 वर्ष से समाज के उत्थान के लिए संघ कार्य कर रहा है। उन्होंने सभी को शताब्दी वर्ष की बधाई भी दी। मुख्य वक्ता कश्मीर सिंह ने अपने संबोधन में संघ के 100 वर्ष के विषय में कहा कि संघ ने पहले 25 वर्ष उपेक्षा सही। अंत में स्वयंसेवकों ने नगर में पथ संचलन किया। कार्यक्रम में करीब 300 स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में शामिल हुए और नगर से बंधु और मातृ शक्ति भी उपस्थित रहीं।

नालागढ़ में संघ के कार्यक्रम में उपस्थित स्वयंसेवक

नालागढ़ में संघ के कार्यक्रम में उपस्थित स्वयंसेवक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed