{"_id":"6ac0f09a90992ccd3204e78a","slug":"awareness-rally-in-solan-solan-news-c-176-1-sln1006-180627-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: रैली निकाल पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: रैली निकाल पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
विज्ञापन
संयुक्त निदेशक ने पर्यावरण संतुलन व वन्य जीवों की भूमिका पर डाला प्रकाश
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल (सोलन)। वन्य प्राणी सप्ताह के तहत शुक्रवार को चायल में जागरूकता रैली निकाली गई। वन्य प्राणी विभाग चायल ने रैली का आयोजन किया। इसका उद्देश्य लोगों और विद्यार्थियों को वन्य प्राणियों की सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना था।
रैली वन्य प्राणी विभाग के कार्यालय से शुरू होकर चायल बाजार से होते हुए वन प्रशिक्षण संस्थान पहुंची। विद्यार्थियों और विभागीय कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने वन्य जीवों की सुरक्षा पर भी जोर दिया। वन प्रशिक्षण संस्थान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। संयुक्त निदेशक नीना देवी ने प्रतिभागियों को संबोधित किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और वन्य प्राणियों के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि पर्यावरण संतुलन में वन्य जीवों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने वन्य जीव संरक्षण को समाज की सामूहिक जिम्मेदारी बताया। उन्होंने लोगों से प्लास्टिक का कम उपयोग करने का आह्वान किया। इस अवसर पर वन प्रशिक्षण संस्थान के उपनिदेशक मोहित दत्ता, वन्य प्राणी विभाग चायल के उप वन राजिक भूपिंदर, अश्वनी कुमार, मोहित गौतम, बंधू शर्मा, अंकुश शर्मा, अनुज राणा, प्रवीण कुमार, नीलम ठाकुर, सुमित्रा संत और कविता उपस्थित रहीं।