फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   jam in solan in weekend

Solan News: वीकेंड पर उमड़ी पर्यटकों की भारी भीड़, कसौली और गड़खल में लगा जाम

Sat, 03 Oct 2026 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
jam in solan in weekend
धर्मपुर में थाने के पास कसौली को जाने वाली सड़क पर लगी वाहनों की कतारें। स्रोत : जागरूक पाठक
सनवारा टोल प्लाजा पर सुबह से लगीं वाहनों की लंबी कतारें
विज्ञापन

कसौली और चायल के सभी होटलों में 100 फीसदी एडवांस बुकिंग

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। वीकेंड की छुट्टियों के चलते पर्यटन स्थल कसौली और आसपास के इलाकों में पर्यटकों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। बाहरी राज्यों से सैकड़ों की संख्या में पहुंचे पर्यटक वाहनों के कारण कसौली और गड़खल में जाम की स्थिति बन गई। हालात यह रहे कि शिमला-चंडीगढ़ फोरलेन पर स्थित सनवारा टोल प्लाजा पर सुबह से ही वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
कसौली छावनी परिषद की मल्टीपर्पज पार्किंग क्षमता से अधिक भर जाने के बाद कर्मचारियों ने बैरियर पर ही वाहनों को रोकना शुरू कर दिया। इसके चलते कसौली रिसॉर्ट से लेकर किम्मूघाट और गड़खल तक गाड़ियां रेंगती नजर आईं। पर्यटकों की ओर से सड़कों के किनारे अवैध रूप से गाड़ियां पार्क करने से समस्या और बढ़ गई। जाम में बसें भी फंसी रहीं, जिसके कारण यात्रियों, पर्यटकों और स्थानीय निवासियों को कई किलोमीटर तक पैदल ही अपने गंतव्य की ओर जाना पड़ा। पर्यटकों की भारी संख्या से धर्मपुर, कसौली और चायल क्षेत्र के होटल संचालकों के चेहरे खिल गए। वीकेंड के लिए अधिकांश होटलों में 100 फीसदी तक एडवांस बुकिंग दर्ज की गई। जहां एक ओर होटल कारोबारी चांदी कूट रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सड़कों पर अव्यवस्था से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों का कहना है कि वे देवभूमि में आने वाले सभी पर्यटकों का स्वागत करते हैं, लेकिन सड़कों पर अवैध पार्किंग और यातायात प्रबंधन की नाकामी के कारण भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। बसों की आवाजाही ठप होने से यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में घंटों लग रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रदेश सरकार और प्रशासन से इस समस्या का स्थायी समाधान निकालने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed