{"_id":"6aca276c0af3730bef08e53e","slug":"ramlila-to-begin-in-subathu-today-grounds-are-ready-solan-news-c-176-1-sln1014-181330-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सुबाथू में आज से शुरू होगी रामलीला, मैदान तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सुबाथू में आज से शुरू होगी रामलीला, मैदान तैयार
विज्ञापन
जोगिंदर कुमार लक्ष्मण के रूप में आएंगे नज़र । सुबाथू रामलीला
24 साल बाद सुबाथू में फिर होगा रामलीला का मंचन, 11 से 20 अक्तूबर तक चलेगा मंचन
छावनी सीईओ करेंगे उद्घाटन, मनोनीत सदस्य रवि शर्मा करेंगे अध्यक्षता
कपिल गुप्ता
सुबाथू (सोलन)। छावनी क्षेत्र सुबाथू में करीब 24 साल बाद रामलीला का मंचन होने जा रहा है। स्थानीय लोगों और आयोजकों के प्रयासों से 11 से 20 अक्तूबर तक रामलीला का आयोजन किया जाएगा। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि छावनी परिषद के सीईओ निशांत गुप्ता करेंगे, जबकि छावनी परिषद के मनोनीत सदस्य रवि शर्मा अध्यक्षता करेंगे।
आयोजन के लिए सुबाथू के आढ़त बाजार में मंच तैयार किया गया है। समिति ने लाइटिंग, टेंट, बैठने की व्यवस्था, साउंड सिस्टम और कलाकारों की वेशभूषा का विशेष प्रबंध किया है। रामलीला के पहले दिन विशेष संवाद का मंचन किया जाएगा। वहीं रामलीला में श्रीराम की भूमिका निभाने वाले उपयुक्त पात्र का चयन शनिवार की बैठक में रिहर्सल के दौरान किया जाएगा।
लक्ष्मण की भूमिका निभाएंगे जोगिंद्र कुमार
जोगिंद्र कुमार इस वर्ष लक्ष्मण की भूमिका निभाएंगे। उन्होंने बताया कि वह इस किरदार को परिपक्वता के साथ निभाने और अपने अभिनय से रामलीला को आकर्षक बनाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
रावण बनेंगे हेमंत जुनेजा
स्थानीय कलाकार हेमंत जुनेजा लंकापति रावण की भूमिका निभाएंगे। अभिनय के क्षेत्र में यह उनका पहला अनुभव होगा। वह अपनी दमदार आवाज और प्रभावशाली संवाद अदायगी से किरदार को जीवंत करने की तैयारी में जुटे हैं।
हनुमान के रूप में दिखेंगे पंकज गुप्ता
पंकज गुप्ता पहली बार अभिनय के क्षेत्र में कदम रखते हुए भगवान हनुमान की भूमिका निभाएंगे। रामलीला समिति के अनुसार, हनुमान का किरदार हमेशा से दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहा है।
माता सीता बनेंगे राहुल जुनेजा
युवा कलाकार राहुल जुनेजा पहली बार माता सीता की भूमिका में नजर आएंगे। वह इस किरदार को जीवंत बनाने के लिए पिछले कई दिनों से अभ्यास कर रहे हैं।