फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Ramlila started in Baga

Solan News: श्रवण कुमार को तीर मारने का दृष्य किया मंचित

Tue, 31 Oct 2023 05:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Oct 2023 05:40 PM IST
विज्ञापन
Ramlila started in Baga
दाड़लाघाट के बागा करोगा में आदर्श राम नाटक क्लब ओर से आयोजित रामलीला का शुभारंभ करते विशेष अतिथी
बागा में रामलीला का हुआ शुभारंभ, दिवाली तक चलेगी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

दाड़लाघाट (सोलन)। आदर्श राम नाटक क्लब बागा करोग ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला बागा के प्रांगण में रामलीला का मंचन शुरू किया। बागा करोग पंचायत प्रधान सुरेंद्रा पंवर और मांगल पंचायत पंचायत समिति सदस्य बनिता चौहान ने इसका शुभारंभ किया।

रामलीला में उपस्थित विशेष अतिथियों ने प्रभु श्री राम के दिखाए सत्य मार्ग पर चलने का आह्वान किया। पहले दिन रामलीला मंचन में राजा मनु को ब्रह्मा जी द्वारा उनके घर में राम के नाम से जन्म लेने और दशरथ द्वारा सरवन कुमार को तीर मारे जाने का मंचन किया गया। इस अवसर पर प्रांगण में जय श्रीराम के नारे गूंजते रहे। गौर रहे कि दिवाली तक चलने वाली रामलीला का आयोजन बीते 16 सालों से किया जा रहा है। इस अवसर पर कांग्रेस नेता चौहान कृष्णा, मांगल के उपप्रधान सीताराम ठाकुर, बागा करोग पंचायत के उपप्रधान श्याम लाल चौहान, करोग महिला मंडल प्रधान निशा चौहान, आदर्श महिला मंडल बागा की प्रधान सुख देई चौहान सहित राम नाटक क्लब के समस्त सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed