{"_id":"660ab6b7b9e6ec950b069cc6","slug":"rajpura-team-won-kabaddi-title-solan-news-c-176-1-ssml1042-118971-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: राजपुरा की टीम ने \nजीता कबड्डी का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: राजपुरा की टीम ने जीता कबड्डी का खिताब
Mon, 01 Apr 2024 11:56 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Mon, 01 Apr 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
फाइनल में कटीरू माजरा की टीम को हराया
महिला वर्ग में खेलो इंडिया सेंटर की टीम रही विजेता
माधाला में ऑल इंडिया नेशनल कबड्डी प्रतियाेगिता का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। दुर्गा स्पोटर्स क्लब मंधाला की ओर से आठवीं ऑल इंडिया नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता हुई, जिसमें राजपुरा की टीम ने खिताब पर कब्जा किया। फाइनल मुकाबला राजपुरा और कटीरू माजरा के बीच हुआ, जो एकतरफा रहा। विजेता टीम को 1,00,000 और उपविजेता को 71,000 रुपये और ट्राॅफी देकर नवाजा गया।
मंधाला के खेले मैदान में खेली गई राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल में राजपुरा ने आर्मी की टीम व कटीरू माजरा ने सोनीपत की टीम को हरा कर फाइनल में प्रवेश किया था। महिला वर्ग के फाइनल में खेलो इंडिया सेंटर राजपुरा की टीम ने हरियाणा राज्य के पाई कैथल की टीम को सात अंक से पराजित कर ट्राॅफी पर कब्जा किया। इसमें खेलो इंडिया सेंटर ने दून कबड्डी क्लब व पाई कैथल ने जेबीसी क्लब दिल्ली को पराजित किया। वहीं 65 किलो वर्ग में महादेव गोशाला टीम ने हरियाणा के सोनीपत की टीम को पराजित किया। इससे पहले गोशाला ने बाबा बंदा सिंह बहादुर व संजय पाई ने पाई कैथल को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। समापन समारोह के मुख्यातिथि कबड्डी के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अजय ठाकुर व प्रो. कबड्डी के कोच मनप्रीत मोना ने विजेता व उपविजेता टीम को क्लब की ओर से ट्रॉफी और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर पंचायत की प्रधान लता देवी, क्लब के प्रधान स्वर्ण सिंह मेहता, विक्रम सिंह, उपप्रधान दिनेश नेगी, हेपी शर्मा, गुरविंद्र सिंह मेहता, सुरेश मेहता समेत गणमान्य लोग उपस्थित रहे।