फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Rajiv Saizal held a meeting with workers at BJP booths and discussed election strategy.

Solan News: राजीव सैजल ने भाजपा बूथों में कार्यकर्ताओं से की बैठक, चुनावी रणनीति पर की चर्चा चर्चा

Mon, 02 Mar 2026 12:25 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Rajiv Saizal held a meeting with workers at BJP booths and discussed election strategy.
परवाणू में बूथ बैठक के दौरान मौजूद कार्यकर्ता व पूर्व स्वास्थ्य मंत्री। स्रोत: संगठन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

परवाणू (सोलन)। परवाणू के सभी भाजपा बूथों में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल ने प्रवास कर कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें आयोजित कीं। प्रत्येक बूथ पर अलग-अलग बैठकों के माध्यम से उन्होंने कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद किया और उनकी राय एवं सुझावों को गंभीरता से सुना। बैठकों में आगामी चुनावों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। डॉ. सैजल ने संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और जनसंपर्क अभियान को प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि बूथ संगठन की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है और मजबूत बूथ संरचना ही चुनावी सफलता की कुंजी है। कार्यकर्ताओं से उन्होंने घर-घर संपर्क अभियान तेज करने, नए मतदाताओं से संवाद स्थापित करने और केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्षा डॉ. डेजी ठाकुर, मंडल अध्यक्ष बब्बू अत्री, महामंत्री सुरेंद्र ठाकुर, जिला सचिव किरण चौहान, मंडल उपाध्यक्ष नीरज शर्मा, मंडल सचिव अवतार जमवाल, केवल कृष्ण सपैया, राजकुमार घई, राकेश भाटिया, प्रकाश वर्मा, राम ध्यान, नवनीत, कृष्णा मंडियाल सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed