फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Rajgarh-solan road damaged near solan

राजगढ़-सोलन मार्ग धंसा, मालवाहक वाहनों की आवाजाही पर रोक

Tue, 30 Aug 2016 10:21 PM IST
ब्यूरो, सोलन
ब्यूरो, सोलन Updated Tue, 30 Aug 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन

राजगढ़-सोलन मार्ग कोटलानाला (बैंक चौक) के पास धंस गया। खतरे के चलते भारी मालवाहक वाहनों की आवाजाही पर जिला प्रशासन ने इस रोड से गुजरने पर रोक लगा दी है। बसें इस मार्ग से चलती रहेंगी। मार्ग धंसने से सोलन शहर के लिए आवाजाही बुरी तरह से प्रभावित हो गई है। कॉलेज, अस्पताल और अन्य साथ सटे ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचने के लिए लोगों को भारी जाम का सामना करना पड़ रहा है। यह प्रतिबंध सड़क की मरम्मत होने तक लागू रहेगा और तत्काल प्रभाव से लागू होगा। ऐसे में सिरमौर की तरफ से सोलन आने वाले भारी मालवाहक वाहनों की आवाजाही ओच्छघाट से सुल्तानपुर-कुमारहट्टी मार्ग से होगी। इसके लिए करीब बीस किमी का अतिरिक्त सफर करना पड़ेगा।

विज्ञापन


डीसी राकेश कंवर ने कहा कि उपायुक्त कार्यालय चौक से राजगढ़ मार्ग पर भारी वाहनों के प्रतिबंध के आदेश मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 115 एवं 117 के तहत निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए दिए हैं। इन निर्देशों के अनुसार भारी मालवाहक वाहन ट्रक/ट्राला आदि की आवाजाही प्रतिबंधित की है। इस संबंध में एसडीएम सोलन, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सोलन, ट्रक एवं मिनी ट्रक/स्वराज माजदा/पिकअप यूनियन सोलन सहित अन्य संबंधित पक्षों को निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन


यह रहेगा रूट
राजगढ़-ओच्छघाट की ओर से सोलन आने वाले खाली और भरे हुए ट्रक एवं ट्राला आदि सुल्तानपुर -कुमारहट्टी मार्ग से होकर आएंगे। राजगढ़ की ओर जाने वाले खाली एवं भरे मालवाहक वाहन सोलन - कुमारहट्टी - सुल्तानपुर-ओच्छघाट मार्ग से होकर जाएंगे। चंडीगढ़ से सिरमौर आने वाले वाहन कुमारहट्टी से सुलतानपुर की तरफ चले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कर्मचारी किए हैं तैनात : एसपी
पुलिस अधीक्षक अंजुम आरा ने कहा कि यातायात व्यवस्था बेहतर रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस कर्मी तैनात कर दिए हैं। सोलन को जीरो प्वाइंट ओच्छघाट- कुमारहट्टी एवं सोलन में पुलिस कर्मचारी तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि मालवाहक वाहनों को निर्देशों के अनुरूप भेजा जा सके। यह आदेश कोटलानाला में निर्माण कार्य के दृष्टिगत जानमाल को खतरा देखते हुए जारी किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed