फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Raised the problems of Subathu Cantonment Council before the Minister of State for Defense

रक्षा राज्य मंत्री के समक्ष रखी सुबाथू छावनी परिषद की समस्याएं

Tue, 10 Aug 2021 10:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Raised the problems of Subathu Cantonment Council before the Minister of State for Defense
छावनी वासियों की समस्याओं को लेकर दिल्ली में हुई रक्षा राज्य मंत्री से मिलते हुए। संवाद - फोटो : SOLAN
सुबाथू(सोलन)। देश भले ही आजाद हो चुका है, लेकिन सच तो यह है कि आज भी छावनी के बाशिंदे अंग्रेजी हुकूमत के बनाए गए कानून के आगे गुलामी भरा जीवन जीने को मजबूर हैं। छावनी वासियों को इस गुलामी से आजाद करवाने को लेकर केंद्र सरकार के कई बड़े नेता लगातार आश्वासन देने से भी पीछे नहीं रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए एक बार फिर छावनी परिषद सुबाथू के पूर्व उपाध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने स्थानीय लोगों की समस्याओं का बस्ता इस बार रक्षा राज्य मंत्री अजय भट के आगे भी खोला। जिसमें छावनी में रहने वालों की समस्याओं को सुनने के लिए रक्षा राज्य मंत्री ने पूरे 45 मिनट दिए।
विज्ञापन

इससे पहले भी छावनी वासियों की समस्याओं को लेकर कसौली में पूर्व रक्षामंत्री निर्मला सीता रमण प्रदेश की सभी छावनी परिषदों में रहने वाले लोगों का दर्द सुन चुकी है, लेकिन उनके कार्यकाल में सरकार की ओर से छावनी वासियों को राहत देने के लिए कोई खास कदम नहीं उठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व उपाध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने बताया कि रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट को सुबाथू छावनी में जीएलआर (सामान्य भूमि रजिस्टर) में लोगों की संपत्ति का ब्योरा पूरी तरह से सही न होने की बात रखी गई है। इस कारण सैकड़ों लोगों की संपत्तियों पर हर वक्त तलवार लटकी पड़ी है। समस्या की चर्चा को आगे बढ़ाते हुए दिनेश गुप्ता ने बताया कि छावनी नियमों को सरल बनाने के लिए छावनी अधिनियम 1924 का संशोधन कर अधिनियम 2006 बनाया गया, लेकिन इसमें भी जनता को राहत देने के लिए बोर्ड से ज्यादा अधिकारियों को शक्ति दी गई। इस कारण छावनी वासी अपने अधिकारों से वंचित हैं। हालांकि इस 45 मिनट की चर्चा के बाद रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने छावनी वासियों की समस्याओं पर जल्द समाधान करवाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed