फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Rainwater is entering homes and shops due to the absence of drains.

Solan News: नालियां न बनने से घरों, दुकानों में घुस रहा है बारिश का पानी

Wed, 22 Jul 2026 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Rainwater is entering homes and shops due to the absence of drains.
धर्मपुर बाजार में रास्ते में गिरता हाईवे से बारिश का पानी। संवाद
परवाणू-सोलन हाईवे पर एनएचएआई की लापरवाही से हो रही परेशानी
विज्ञापन

पुलिस सहायता कक्ष के पास लगा मलबे का ढेर, राहगीर को झेलनी पड़ रही परेशानी
नालियां न बनने से उगी भारी घास, पानी सड़कों से बहने से आ रही है अधिक दिक्कतें
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। परवाणू-सोलन राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की कथित लापरवाही और अनियमितताओं का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। धर्मपुर बाजार में सड़क किनारे उचित जल निकासी व्यवस्था और नालियों का निर्माण न होने से बारिश का पानी घरों और दुकानों में घुसने लगा है। इससे कारोबारियों और लोगों में भारी रोष है।
लोगों के अनुसार, भारी बारिश का पानी शिमला रोड से बहता हुआ धर्मपुर बाजार में पुलिस सहायता कक्ष तक पहुंच जाता है। उचित निकासी व्यवस्था नहीं होने के कारण यहां बड़ी मात्रा में मिट्टी और मलबा जमा हो गया है। बारिश के दौरान इस मलबे से होकर गुजरने वाले वाहनों के कारण गंदे पानी और कीचड़ की छींटें पैदल चलने वाले लोगों पर पड़ती हैं। इससे बाजार में आवाजाही भी मुश्किल हो गई है।
विज्ञापन

लोगों का आरोप है कि हाईवे के किनारे नालियां नहीं होने से बारिश का पानी लगातार सड़क पर बहता रहता है। धर्मपुर की निचली लाइन में सड़क किनारे पानी जमा रहने के कारण वहां घास भी उग आई है। वहीं, जिन स्थानों पर नालियां बनाई गई हैं, उनके मुहानों पर मिट्टी और गाद जमा होने से पानी नालियों में जाने के बजाय सड़कों पर ओवरफ्लो हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मपुर पंचायत के प्रधान महेश गुप्ता और उपप्रधान सुशील शर्मा ने बताया कि इस मुद्दे को लेकर पंचायत जल्द ही एनएचएआई अधिकारियों के साथ विशेष बैठक करेगी। बैठक में हाईवे से जुड़ी सभी समस्याओं और कमियों को प्रमुखता से उठाया जाएगा, ताकि धर्मपुर बाजार के लोगों को इस समस्या से स्थायी राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed