{"_id":"6a69fcedc6a6f91848099c9a","slug":"rain-in-solan-solan-news-c-176-1-ssml1040-175235-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सोलन में दो घंटे जमकर बरसे मेघ, 14 मिमी बारिश रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सोलन में दो घंटे जमकर बरसे मेघ, 14 मिमी बारिश रिकॉर्ड
विज्ञापन
सुबह खिली थी हल्की धूप, अचानक बिगड़ा मौसम, तेज बारिश हुई
किसानों-बागवानों को मिली राहत, धान व मक्की की फसल के लिए फायदा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिलेभर में बीते एक सप्ताह से बारिश का सिलसिला जारी है। कभी दिन में तो कभी रात को बारिश हो रही है। बुधवार को भी सोलन शहर व आसपास के क्षेत्रों में दो घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई। हालांकि सुबह से हल्की धूप खिली थी लेकिन दोपहर करीब 12:15 बजे अचानक बारिश शुरू हो गई। करीब दो घंटे में सोलन में 14 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बारिश से जगह-जगह पानी भर गया और सड़कों पर वाहन चलाना तक मुश्किल हो गया।
शहर में कई जगह जलभराव की स्थिति देखी गई, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, किसानों के लिए यह बारिश राहत लेकर आई है, क्योंकि इससे खरीफ की फसलों, विशेषकर धान की फसल के लिए यह बारिश काफी फायदेमंद है। साथ ही मक्की की फसल में फॉल आर्मी वर्म रोग भी इस बारिश से काफी हद तक ठीक होगा।
उधर, नौणी विवि के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आगामी दिनों में बारिश होने के आसार हैं। उन्होंने अगले दो दिनों में जिले के कई क्षेत्रों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।