{"_id":"60954af48ebc3ed703064c5c","slug":"rain-hailstorm-in-solan-dharampur-and-kasauli-cause-damage-to-crops-solan-news-sml369598899","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में जमकर बरसे बादल, ओलावृष्टि से नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में जमकर बरसे बादल, ओलावृष्टि से नुकसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मपुर/सोलन। जिला सोलन के कई क्षेत्रों में भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई जबकि कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई है। धर्मपुर में बारिश से कालका-शिमला एनएच पर पहाड़ियों से पत्थर गिरना शुरू हो गए। इस कारण धर्मपुर के समीप फोरलेन को वनवे कर दिया गया।
वहीं सोलन, कसौली, धर्मपुर में बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि भी हुई जिससे फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। बीबीएनएन, परवाणू, अर्की, कुनिहार और दाड़लाघाट में हल्की बारिश हुई।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह से अच्छी धूप खिली हुई थी। दोपहर तक अचानक मौसम खराब हो गया। इसके बाद सोलन, कंडाघाट, धर्मपुर, कसौली में ओलावृष्टि के साथ बारिश भी शुरू हो गई। यह बारिश देर शाम तक भी जारी रही।
विज्ञापन
जिले के कुछ क्षेत्रों में न के बराबर बारिश हुई। बारिश से ठंड में भी इजाफा हो गया। कर्फ्यू के बीच बारिश से एनएच समेत अन्य सड़कें भी सुनसान हो गई। सूखे की मार झेल रहे किसान बारिश होने के बाद भी नाखुश दिखाई दिए। वीरवार को हुई ओलावृष्टि से पहले किसानों की फसलें तबाह हो गईं।