फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Rain cools the weather, day temperature drops by 5 degrees

Solan News: बारिश से ठंडा हुआ मौसम, 5 डिग्री तक घटा दिन का तापमान

Sun, 05 Apr 2026 12:46 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Rain cools the weather, day temperature drops by 5 degrees
सोलन शहर के मालरोड पर शनिवार को बारिश के दौरान छाता लेकर जाता व्य​​क्ति। संवाद
6 अप्रैल तक खराब मौसम रहेगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले में शनिवार दोपहर को भी बारिश होने से मौसम ठंडा हो गया। हालांकि सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। वहीं दोपहर करीब 12:00 बजे बारिश का क्रम जारी हुआ। इस दौरान रुक-रुक कर बारिश होती रही। बारिश से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को दिन के तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को जहां दिन का तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया था, शनिवार को वह घटकर 22 डिग्री रह गया। इसी तरह जिले में 1.2 मिलीमीटर बारिश भी दर्ज की गई। इससे पहले शुक्रवार को भी शहर व आसपास के क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई थी। उधर, नौणी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार आगामी 6 अप्रैल तक जिले में मौसम इसी तरह बना रहेगा। इस दौरान कुछ स्थानों पर अंधड़ व तूफान चलने की भी संभावना है। वहीं कई क्षेत्रों में हल्की व मध्यम बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed