फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   rain a dozen of bbn landslides on more than

Solan News: बारिश से बीबीएन के एक दर्जन से अधिक सड़कों पर भूस्खलन

Mon, 14 Aug 2023 11:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Mon, 14 Aug 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
rain a dozen of bbn

landslides on more than
गंबरपुल-सुबाथू मार्ग पर पहाड़ी से गिरे पत्थर। संवाद
राष्ट्रीय राजमार्ग बद्दी-पिंजौर और नालागढ़-स्वारघाट भी हुए बंद
विज्ञापन

पुलिस ने छोटे-बड़े वाहनों को वैकल्पिक सड़कों से किया डायवर्ट
लगातार हो रही बारिश से क्षेत्र में काफी नुकसान, लोग हो रहे परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी, बरोटीवाला और नालागढ़ में दर्जन भर से ज्यादा सड़कें भारी बारिश होने के बाद हुए भूस्खलन के चलते बंद हो गईं हैं। इस कारण वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों को सहारा लेना पड़ रहा है। लेकिन इन मार्गों पर लंबा जाम लग रहा है, जिससे चालकों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है।
राष्ट्रीय राजमार्ग बद्दी से पिंजौर और नालागढ़-स्वारघाट मार्ग बंद हो गया। बगलेहड़ के समीप मार्ग पर मलबा आने से बंद है। नालागढ़ से भरतगढ़ मार्ग पिछले एक माह से बंद पड़े हैं। बद्दी से पिजौंर मार्ग पर मंड़ावाला और कीरतपुर में पुल बहने से यह समस्या आई है। वहीं मंडावाला में कॉजवे बना दिया है लेकिन अभी कीरतपुर में कॉजवे नहीं बन पाया है। जिससे यह मार्ग अभी तक नहीं खुल पाया है। इस मार्ग के बंद होने से वाहन बरोटीवाला-कालका और बद्दी-सिसमा होते हुए चंडीगढ़ जा रहे हैं। लेकिन यह मार्ग काफी संकरा है, जिससे यहां पर इन मार्गों पर घंटों जाम लगा रहता है। नालागढ़ से भरतगढ़ मार्ग पर दभोटा के समीप पुल की फाउंडेशन में दरारें आने से उसे बंद कर दिया गया है। पुल के खंभों की मरम्मत का काम चल रहा है। यह मार्ग पर पुल खराब होने से पिछले एक माह से बंद पड़ा है। इसके अलावा रामशहर- शिमला, रामशहर गंभर, रामशहर जयनगर, रामशहर स्वारघाट, पट्टा-बुआसनी, बुआसनी-सुआ, पट्टा-घरेड़, घरेड़-साईं मार्ग पर भी मलबा आने से यह मार्ग भी बंद पड़े हैं।
विज्ञापन

इन मार्गों के बंद होने से बीबीएन में यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। भरतगढ़ मार्ग का सारा ट्रैफिक नालागढ़-ढेरोंवाला सड़क पर डायवर्ट किया है। जिससे यहां पर जाम की स्थिति बनी हुई है। दो दिन पूर्व रामशहर क्षेत्र में भारी बारिश के चलते यहां पर सड़कों की हालत खराब हो गई है। विभाग जेबीसी से मलबा हटा कर मार्गों को खोल तो रहा है लेकिन बारिश के बाद दोबारा बंद हो गए हैं। उधर, लोनिवि के अधिशासी अभियंता ई. परवरसर सिंह ने बताया कि मार्गों को खोलने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य चला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed