फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Radhika Verma took over as president and Disha as vice president.

Solan News: राधिका वर्मा ने अध्यक्ष, दिशा को सौंपी उपाध्यक्ष की कमान

Sat, 11 Oct 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Radhika Verma took over as president and Disha as vice president.
नालागढ़ कालेज की नवनिर्वाचित केंद्रीय छात्र परिषद के सदस्य प्राचार्या के साथस्रोत: कालेज
नालागढ़ काॅलेज में केंद्रीय छात्र परिषद का गठन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। राजकीय महाविद्यालय नालागढ़ में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए केंद्रीय छात्र परिषद का गठन किया गया। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार मेरिट के आधार पर प्रतिनिधियों को चुना गया। इसमें एमएससी रसायन विज्ञान प्रथम वर्ष की छात्रा राधिका वर्मा को अध्यक्ष नियुक्त किया गया, जबकि बीए तृतीय वर्ष की छात्रा दिशा को उपाध्यक्ष चुना गया। सचिव पद के लिए बीकॉम द्वितीय वर्ष की अंशिका कौशल तथा संयुक्त सचिव के पद के लिए बीबीए प्रथम वर्ष की फिज़ा आफरीन को चुना गया। इसके अतिरिक्त कक्षा प्रभारी और विभिन्न क्लब और सोसायटी जैसे सांस्कृतिक, खेलकूद, एनसीसी, एनएसएस, रेंजर, रोवर, साहित्यिक सोसायटी के प्रतिनिधि सदस्य भी चुने गए। कॉलेज की प्राचार्या डॉक्टर सपना संजय पंडित ने सभी सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉक्टर सपना संजय पंडित ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्रीय छात्र परिषद महाविद्यालय प्रशासन और छात्रों के बीच एक सेतु का कार्य करता है। उन्होंने सभी निर्वाचित सदस्यों से पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ कॉलेज के छात्रों के कल्याण के लिए काम करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed