फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   rade in parwanoo in industries office

आयकर विभाग की टीम ने की छापेमारी

Wed, 28 Dec 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो, परवाणू, सोलन
ब्यूरो, परवाणू, सोलन Updated Wed, 28 Dec 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
rade in parwanoo in industries office
औद्योगिक शहर परवाणू के सेक्टर एक में स्थित इलेक्ट्रानिक उपकरण बनाने वाले एक उद्योग में आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा - फोटो : demo pic

औद्योगिक शहर परवाणू के सेक्टर एक में स्थित इलेक्ट्रानिक उपकरण बनाने वाले एक उद्योग में आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा और देर शाम तक कंपनी का रिकार्ड खंगाला। आयकर विभाग की टीम ने सुबह करीब साढ़े 11 बजे पुलिस थाना परवाणू से पुलिस बल को लेकर उद्योग में पहुंची। इसके बाद कार्रवाई को अंजाम दिया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आयकर विभाग की टीम चंडीगढ़ पंचकूला से आई थी और अपनी नियमित कार्रवाई के तहत उद्योग में सभी दस्तावेजों की जांच की। हालांकि इस दौरान विभाग की टीम ने किसी को भी उद्योग में अंदर जाने और बाहर जाने पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन


उद्योग के मुख्य गेट पर पुलिस की तैनाती थी। इसके अलावा विभाग के छापे में आए विभाग के अधिकारियों ने किसी से भी बातचीत नहीं की और किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई लेकिन बुधवार को आयकर विभाग की इस कार्रवाई से परवाणू के व्यापारियों और उद्योगों में हड़कंप मचा रहा। आशंका जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में परवाणू शहर के अन्य उद्योगों में भी विभाग का छापा पड़ सकता है और आयकर विभाग कार्रवाई को अंजाम दे सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed