फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Questions raised over patient's death at Chayal Hospital

Solan News: चायल अस्पताल में मरीज की मौत पर उठे सवाल

Mon, 27 Jul 2026 11:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
परिजनों ने अस्पताल में डॉक्टर न होने का लगाया आरोप
विज्ञापन

हार्ट अटैक के चलते लगाए थे अस्पताल
लोगों में रोष, स्वास्थ्य मंत्री से सेवाएं दुरुस्त करने की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
चायल(सोलन)। नागरिक चिकित्सालय चायल में सोमवार सुबह डॉक्टर न होने के आरोपों के बीच एक व्यक्ति की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। परिजनों का आरोप है कि समय पर चिकित्सकीय उपचार मिलता तो मरीज की जान बचाई जा सकती थी। मामले को लेकर अस्पताल परिसर में काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही।
शलेल गांव के मृतक के भाई कुलदीप ठाकुर, प्रकाश ठाकुर और रोहित ठाकुर ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 11 बजे तक अस्पताल में कोई चिकित्सक नहीं था। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके भाई ज्ञान ठाकुर को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया, लेकिन तत्काल चिकित्सकीय सहायता नहीं मिल सकी। उनका कहना है कि यह अस्पताल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल के निर्वाचन क्षेत्र में होने के बावजूद यहां नियमित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध नहीं हैं। परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। मृतक ज्ञान ठाकुर शिक्षा विभाग में कार्यरत थे।
विज्ञापन

अस्पताल लाए जाने के समय चिकित्सक चायल स्थित अपने किराये के आवास पर थे। अस्पताल के निकट स्थित सरकारी आवास बारिश से क्षतिग्रस्त हैं। मरीज को अस्पताल मृत अवस्था में लाया गया था। चिकित्सकीय परीक्षण में भी यही स्थिति पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. अजय सिंह, खंड चिकित्सा अधिकारी, कंडाघाट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed