{"_id":"6b059d685bbe541522083143","slug":"quarrel-in-solan-solan-news-c-176-1-sln1013-185387-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: नगर निगम सफाई कर्मियों और अस्पताल के सुरक्षागार्ड में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: नगर निगम सफाई कर्मियों और अस्पताल के सुरक्षागार्ड में मारपीट
विज्ञापन
आपताकालीन वार्ड के बाहर वाहन को पार्क करने को लेकर हुआ झगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में मंगलवार देर शाम नगर निगम के सफाई कर्मचारियों और अस्पताल के एक सुरक्षागार्ड में मारपीट होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि निगम के तीन सफाई कर्मचारी अस्पताल के आपातकालीन वार्ड के बाहर कूड़ा उठाने के लिए वाहन खड़ा कर चले गए। इस दौरान जब अस्पताल के सुरक्षा गार्ड ने वहां आकर वाहन को पीछे करने के लिए कहा, तो उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। अस्पताल के सुरक्षा प्रभारी राजेंद्र कश्यप ने बताया कि उन्हें जैसे ही घटना की सूचना मिली, तो वह मौके पर पहुंच गए। मौके पर ही तीनों सफाई कर्मचारियों को पकड़ लिया और वाहन को भी कब्जे में ले लिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी। सुरक्षा प्रभारी ने दावा किया कि तीनों सफाई कर्मचारी नशे की हालत में थे। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।