फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   PWD not repair the road in arki

अफसरों को नजर नहीं आता अर्की के मांझू चौक में पड़ा ये गड्ढा

Tue, 14 Jun 2016 10:14 PM IST
ब्यूरो, अरकी सोलन
ब्यूरो, अरकी सोलन Updated Tue, 14 Jun 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
PWD not repair the road in arki
प्रदेश सरकार ने बरसात को लेकर प्रशासन एवं संबंधित विभागों को एहतियात के तौर पर तैयारियाें करने के आदेश दिए हैं। - फोटो : demo pic

प्रदेश सरकार ने बरसात को लेकर प्रशासन एवं संबंधित विभागों को एहतियात के तौर पर तैयारियाें करने के आदेश दिए हैं। लेकिन स्थानीय क्षेत्र में इन निर्देशों पर अमल होता नजर नहीं आता। अर्की का मांझू चौक पिछले कई सालों से बरसाती जलभराव की समस्या से जूझ रहा है। हालत यह है कि यहां से सभी आला अधिकारियों के वाहन हर और कई बार गुुजरते हैं। बावजूद इसके मांझू चौंक पर बारिश के पानी से बनने वाले तालाब को दुरुस्त नहीं किया गया। यही नहीं दोपहर बाद हुई भारी बारिश ने कुछ देर के लिए वाहनों के पहिये भी रोक दिए वहीं स्कूल से अवकाश के बाद घरों को जाने वाले स्कूली बच्चों को मांझू चौक पर बरसाती जलभराव की समस्या से दो चार होना पड़ा।

विज्ञापन

 
छोटे-छोटे बच्चों सहित सभी आने-जाने वाले लोगों को इधर उधर पानी में छलांग लगाकर गुजरना पड़ा। इससे सभी बच्चों के कपड़े-जूते इस पानी में खराब हो गए। पानी का बहाव अत्यधिक होने से कोर्ट परिसर, पुलिस एवं तहसील कार्यालय परिसर में पानी एवं मिट्टी भर गई। पूर्व पंचायत उपप्रधान ईश्वर सिंह सहित पूर्व बीडीसी सदस्य उर्मिला देवी, पूर्व प्रधान महेंद्र कुमार, प्रधान परमेंद्र ठाकुर, कुलदीप कुमार, निशांत, जितेंद्र कुमार, बंसी राम चौहान, सुदर्शन सिंह, अनिल कुमार और श्यामा देवी ने बताया कि मांझू चौक पर कई सालों से बरसाती पानी इकट्ठा होने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि पानी के साथ यहां पर भारी मात्रा में मलबा एकत्र होता है। इससे दुकानदारों और होटल तथा मिठाई विक्रेताओं को इससे उठने वाली धूल मिट्टी की समस्या झेलनी पड़ती है। लोगों ने बताया कि इस बारे में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से कई बार समाधान की गुहार लगाई लेकिन कुछ नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed