{"_id":"69c3cddb5c5205b127025de5","slug":"pump-house-wire-stolen-drinking-water-crisis-in-kohu-panchayat-solan-news-c-176-1-ssml1044-165798-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: पंप हाउस का तार चोरी, कोहू पंचायत में पेयजल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: पंप हाउस का तार चोरी, कोहू पंचायत में पेयजल संकट
विज्ञापन
तीन दिन से नहीं आया पानी, 2000 से अधिक लोग हैंडपंप से पानी लाने के लिए मजबूर
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। कोहू पंप हाउस से केबल चोरी होने के कारण पेयजल योजना ठप हो गई है। इसके चलते कोहू पंचायत की करीब 2000 की आबादी को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि 22 मार्च की रात को चोर योजना के केबल, स्टार्टर और अन्य सामान ले गए। इससे पानी की आपूर्ति ठप हो गई।
स्टोर टैंक में पहले से मौजूद पानी के कारण मंगलवार तक लोगों को पानी मिल गया, लेकिन बुधवार को सप्लाई बंद होने से हैंडपंपों से पानी ढोने के लिए मजबूर होना पड़ा। यह योजना कोहू पंचायत के बल गांव के पास गंबर खड्ड से लिफ्ट की गई है। कोहू के मुंशी राम, राम कृष्ण, धर्मपाल, रंजू देवी, लक्ष्मी देवी, ममता देवी, सुरजीत सिंह, नेहरू युवा केंद्र के प्रधान कमल देव, दुर्गा राम नंबरदार और सुखदेव ने बताया कि चोरी के तीन दिन बीत जाने के बाद भी विभाग योजना को बहाल नहीं कर पाया है। ग्रामीणों का कहना है कि पानी छोड़ने के लिए तैनात दो कर्मचारी 15-15 दिन की ड्यूटी करते हैं और बाकी समय अनुपस्थित रहते हैं, जिससे समस्या और बढ़ रही है।
मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करवा दी गई है। पुलिस जांच के बाद नई केबल डालकर योजना को जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा।
-दिनेश धीमान, सहायक अभियंता, जल शक्ति विभाग
तीन गांवों में पेयजल संकट
बरोटीवाला क्षेत्र के सतीवाला, दामोवाला और अपर बटेड़ गांवों में भी पिछले तीन दिनों से पेयजल संकट बना हुआ है, जिससे करीब 2000 लोग प्रभावित हैं। सेवानिवृत्त खंड शिक्षा अधिकारी जीत राम चौधरी ने बताया कि पानी सप्लाई के लिए बिना प्रशिक्षित कर्मचारियों को लगाया गया है। उन्हें तकनीकी खराबी की जानकारी नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि बरोटीवाला सेक्शन में न तो जेई तैनात है और न ही एसडीओ। इससे पूरा क्षेत्र अव्यवस्थित ढंग से चल रहा है।
विज्ञापन
पानी की आपूर्ति ठप होने को लेकर मामला संज्ञान में है। इसे जल्द ही सुचारू कर दिया जाएगा।
-राहुल अबरोल, अधिशासी अभियंता, जल शक्ति विभाग