फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Public announcement system to set up in Solan hospital for patients

वार्ड में भर्ती मरीज के बुलावे पर तुरंत आएंगे चिकित्सक

Sun, 10 Apr 2022 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Public announcement system to set up in Solan hospital for patients
Public announcement system to set up in Solan hospital for patients
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल के वार्ड में भर्ती मरीजों को चिकित्सक का लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। चिकित्सक को तुरंत घोषणा (एनाउंसमेंट) कर बुलाया जा सकेगा। इसी के साथ वार्ड राउंड और अन्य गतिविधियों की सूचना भी आसानी से मरीज तक पहुंच पाएगी। इसके लिए अस्पताल में पब्लिक एनाउंसमेंट सिस्टम लगाया जाएगा। हाल ही में रोगी कल्याण समिति की बैठक में व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए मुहर लगा दी है। जल्द ही अस्पताल प्रशासन आकलन कर पूरी रिपोर्ट तैयार करेगा और पब्लिक एनाउंस सिस्टम को खरीदेगा।
क्षेत्रीय अस्पताल में मरीजों को आपात स्थिति में या तबीयत बिगड़ने पर फोन कर वार्ड में बुलाना पड़ता है। ऐसा करने में अधिक समय भी व्यर्थ हो जाता है। वार्ड में चिकित्सक के राउंड की जानकारी भी मरीजों को नहीं मिल पाती है। जैसे ही वार्ड राउंड के दौरान चिकित्सक जाते हैं, पहले वह तीमारदारों से बाहर जाने का आग्रह करते हैं। इसके बाद मरीजों की सुरक्षा को देखते हुए उपचार दिया जाता है। इस सिस्टम के लगने से कई तरह की समस्याएं चिकित्सक समेत मरीजों और तीमारदारों को नहीं झेलनी पड़ेंगी। सुबह-शाम को अस्पताल भवन में आरती भी चलाई जाएगी।
विज्ञापन

200 बिस्तरों की क्षमता वाले क्षेत्रीय अस्पताल में सोलन के अलावा शिमला और सिरमौर के मरीज इलाज के लिए आते हैं। अस्पताल की रोजाना करीब 15 सौ की ओपीडी रहती है। ऐसे में पब्लिक एनाउंस सिस्टम लगने से अस्पताल आने वाले हरेक व्यक्ति को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसएल वर्मा ने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए अस्पताल में पब्लिक एनाउंस सिस्टम लगाया जाएगा। इस सिस्टम से मरीजों को चिकित्सक के राउंड समेत अन्य जानकारियां मिल सकेंगी। रोगी कल्याण समिति की बैठक में सिस्टम लगाने की मंजूरी मिल गई है। जल्द ही एस्टिमेट तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed