{"_id":"5710e7ba4f1c1bb6034a6ac0","slug":"provied-a-information","type":"story","status":"publish","title_hn":"5 दिन में दोबारा सही जानकारी दें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5 दिन में दोबारा सही जानकारी दें
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
Updated Fri, 15 Apr 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
आरटीआई के एक मामले में क्षेत्रीय कार्यालय हिमाचल पथ परिवहन निगम एचआरटीसी नालागढ़ के जन सूचना अधिकारी को पांच दिन में सही जानकारी उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं। इस मामले मेें बद्दी के आरटीआई कार्यकर्ता की अपील पर अपीलेट अथारिटी हमीरपुर और डीएम एचआरटीसी ने यह आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बद्दी के आरटीआई कार्यकर्ता रणेश राणा ने बद्दी में बन रहे प्रस्तावित बस स्टैंड संबंधी कुछ जानकारी एचआरटीसी नालागढ़ के क्षेत्रीय प्रबंधक के जन सूचना अधिकारी कम आरएम से मांगी थी। विभाग ने आरटीआई कार्यकर्ता को जो जानकारी उपलब्ध कराई वह पर्याप्त नहीं थी। इसमें राजस्व रिकार्ड को नजरअंदाज किया था। इस पर आरटीआई कार्यकर्ता ने विभागीय हाई अथारिटी के पास अपील दायर की थी।
विज्ञापन