{"_id":"6888c77ecacc84958507da95","slug":"protection-of-plants-is-the-duty-of-all-of-us-ashok-solan-news-c-176-1-ssml1040-149435-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौधों की सुरक्षा हम सभी का कर्तव्य : अशोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौधों की सुरक्षा हम सभी का कर्तव्य : अशोक
विज्ञापन
विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष ने कसौल वैली गांव में किया पौधरोपण
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। उपमंडलीय विधिक सेवा समिति कसौली की ओर से सोलन के कसौल वैली गांव में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमंडलीय विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कसौली अशोक कुमार ने दी। उन्होंने कहा कि पौधों से ही जीवन है और इसकी सुरक्षा हम सभी का कर्तव्य है। केवल पौधरोपण करने तक सीमित न रहे, रोपे हुए पौधों की देखभाल भी करें ताकि भविष्य में यह पौधा एक स्वस्थ वृक्ष बन सके। उन्होंने इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों से आए छात्रों से संवाद किया और उन्हें पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जानकारी प्रदान की। अशोक कुमार ने इस अवसर पर देवदार का पौधा रोपित किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत कसौली गढ़खल के नागरिक, वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला व सरस्वती निकेतन नालवा स्कूल के छात्र, संबंधित विभाग के अधिकारी द्वारा देवदार के 100 पौधे रोपित किए गए।