फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Projects of 10 schools selected for state level competition in Solan

Solan News: 10 स्कूलों की प्रदर्शनियां राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

Sat, 26 Nov 2022 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Nov 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। जिला मुख्यालय के एलआर कॉलेज में दो दिवसीय इंस्पायर प्रदर्शनी में सिरमौर और सोलन के 10 स्कूलों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्रतियोगिता में दोनों जिलों से चयनित 132 स्कूलों में से 99 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
इस प्रदर्शनी में निजी और सरकारी स्कूलों के छठी से दसवीं तक विद्यार्थी ने सूई में धागा डालने की मशीन, जल संरक्षण, सौर ऊर्जा, कूड़े का निष्पादन, बहु उपयोगी चुलाह, मोडिफाइड वाकर, सेंसर आधारित गैस लीकेज डिटेक्टर, पेशेंट लिफ्टिंग और ट्रांसफर चेयर, रिमोट बर्नर, रूफ क्लीनर छतरी, सीवेज से ऊर्जा बनाना सुई में मशीन से धागा पिरोना, रेन डिटेक्टर समेत मॉडल प्रदर्शित किए गए।
विज्ञापन

इस मौके पर एससीईआरटी सोलन की कार्यकारी प्राचार्या डॉ. रजनी संख्यान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इंस्पायर कार्यक्रम की प्रदेश नोडल अधिकारी नीलम शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला नोडल अधिकारी अमरीश शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन देहरादून से डॉ. नवनीत, डिग्री कॉलेज सोलन से सहायक प्रो. राजेंद्र कश्यप और अर्थजस्ट संस्था से अभिषेक तनेजा ज्यूरी मेंबर के रूप में मौजूद रहे।
प्रतियोगिता में सोलन जिले से 78 छात्रों और सिरमौर से 21 छात्रों ने भाग लिया। जिला सिरमौर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल चाकली के ईशान, मालगांव स्कूल से चंचल का मॉडल चयनित किया है।
सोलन से खरड़हट्टी स्कूल से प्रियंका, भूमती से चिराग, नवज्योति स्कूल से ईशान, विवेक इंटरनेशनल स्कूल बद्दी से वंश, दून वैली स्कूल से यश राज, परवाणू स्कूल से अंकिता, एमआरडीएवी सोलन से भूमिक दूबे और कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सोलन से कोमल के मॉडल का चयन हुआ है।

इस मौके पर एलआर कॉलेज के उप निदेशक हुसैन जैदी, प्रधानाचार्य अनिल बाली, हेडमास्टर चामत भड़ेच बीएल नेगी, प्रवक्ता ज्योति प्रकाश, हरिंद्र जोशी समेत अन्य अध्यापक व प्रतिभागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed