{"_id":"6a29465b0c62f5f1e504118a","slug":"problems-raised-in-meeting-solan-news-c-176-1-ssml1041-171280-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: मानव कल्याण समिति की बैठक में मांगों पर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: मानव कल्याण समिति की बैठक में मांगों पर मंथन
विज्ञापन
सितंबर में लगेगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर
अस्पताल में ओपीडी की कतारें व्यवस्थित करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की (सोलन)। मानव कल्याण समिति अर्की की मासिक बैठक समिति के संस्थापक डॉ. संत लाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में समाज हित और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कई अहम फैसले लिए गए और प्रशासन से भी मांगें उठाई गईं।
समिति के सचिव राजेश कपाटिया ने बताया कि सितंबर में अर्की के अत्यंत दूरदराज और पिछड़े क्षेत्रों में एक विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाने का निर्णय लिया है। इससे ग्रामीण व जरूरतमंद लोगों को घरद्वार पर ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। कोरोना काल और उसके बाद से समिति की ओर से आम लोगों की सहायता के लिए लगातार ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। लंबे और निरंतर उपयोग के कारण इनमें होने वाली तकनीकी खराबी या क्षति के निराकरण के लिए समिति ने फैसला लिया है कि जल्द ही किसी कुशल मेकेनिक से इन सभी उपकरणों की उचित सर्विसिंग करवाई जाएगी ताकि भविष्य में मरीजों को कोई असुविधा न हो। बैठक में प्रस्ताव पारित कर ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (बीएमओ) अर्की से अनुरोध किया गया है कि स्थानीय अस्पताल में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इस कारण ओपीडी के बाहर लगने वाली लंबी कतारों को व्यवस्थित करने के लिए तुरंत और कड़े कदम उठाए जाएं, ताकि बीमार मरीजों, बुजुर्गों और ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों को किसी भी प्रकार की अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। इस दौरान समिति के वरिष्ठ सदस्य मोहन लाल शर्मा, मनोहर लाल शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, रोहित शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।