फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Priyansh was crowned Head Boy, Sachida Bassi was crowned Head Girl

Solan News: प्रियांश को हेड बॉय, सच्चिदा बस्सी के सिर सजा हेड गर्ल का खिताब

Wed, 06 May 2026 12:08 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Priyansh was crowned Head Boy, Sachida Bassi was crowned Head Girl
नालागढ़ के दून वैली स्कूल के नव निर्वाचित छात्र परिषद के पदाधिकारी- स्रोत- स्कूल। - फोटो : रेवती देवी इंटर कॉलेज में छात्राओं को कथक की जानकरी देती हुई प्र​शि​क्षिका। स्रोत: विद्यालय
दून वैली पब्लिक स्कूल में नवनिर्वाचित छात्र परिषद का औपचारिक गठन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य सदस्यों को दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। दून वैली पब्लिक स्कूल में नवनिर्वाचित छात्र परिषद का औपचारिक गठन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना गीत से हुई, जिसने पूरे वातावरण को गरिमा और जिम्मेदारी की भावना से भर दिया। चेयरपर्सन अनूप शर्मा और मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव शर्मा ने नवनियुक्त परिषद सदस्यों को बैज पहनाए। सच्चिदा बस्सी को हेड गर्ल और प्रियांश को हेड बॉय की जिम्मेदारी सौंपी गई। अर्नव और अद्विका को क्रमशः वाइस हेड बॉय और वाइस हेड गर्ल बनाया गया। अन्य महत्वपूर्ण पदों में रिद्धि शर्मा और अंश पठानिया को स्कूल कैंपस एंबेसडर, जबकि आदित्य ठाकुर और रिद्धि कौशल को स्पोर्ट्स कैप्टन नियुक्त किया गया। इवेंट मैनेजर, ट्रेजरर और पार्लियामेंट्री सेक्रेटरी जैसे महत्वपूर्ण दायित्व श्रेया, नमिता, नवनीत, कमप्रीत और प्रज्ञा शर्मा को सौंपे गए। अर्नव को स्टूडेंट एडवाइजर की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई। नवनियुक्त परिषद सदस्यों को प्रधानाचार्य सुनील गांगटा की ओर से पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इसके अलावा चारों हाउस में एकता, प्रगति, शक्ति और शांति के पदाधिकारियों को डायरेक्टर ऑपरेशंस वरुण शर्मा ने बैज प्रदान किए। जूनियर ब्लॉक के विद्यार्थियों को भी परिषद में शामिल किया गया। जूनियर परिषद में कनव भल्ला और सिदक कौर (एकता हाउस), अद्वित गौतम और अनाया (प्रगति हाउस), विवान और रिद्धि राणा (शक्ति हाउस) तथा शिवाय शर्मा और हरलीन (शांति हाउस) शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed