फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Private tuition to JBT trainees You can get jobs in institutions also

Solan News: जेबीटी प्रशिक्षुओं को निजी शिक्षण संस्थानों में भी मिल सकेगी नौकरी

Thu, 18 Apr 2024 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 18 Apr 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
डाइट सोलन की पहल, करवा रहे कैंपस इंटरव्यू
विज्ञापन

अभी तक आठ प्रशिक्षुओं को मिल चुकी है नौकरी
इससे पहले सरकारी नौकरी के इंतजार में ही बैठे रहते थे प्रशिक्षु
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जेबीटी प्रशिक्षुओं को निजी शिक्षण संस्थानों में भी नौकरी मिल सकेगी। इसके लिए डाइट सोलन ने एक पहल की है। इसमें डाइट की ओर से निजी शिक्षण संस्थानों के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित कर प्रशिक्षुओं को रोजगार से जोड़ा जा रहा है। वर्तमान में प्रशिक्षु जेबीटी करने के बाद कई वर्षों तक सरकारी नौकरी के इंतजार में घर पर बैठ जाते हैं। लेकिन अब उनके इस इंतजार के बीच में उन्हें रोजगार से भी जोड़ा जा रहा है।

हाल में डाइट सोलन के आठ प्रशिक्षुओं का चयन सोलन समेत शिमला के निजी शिक्षण संस्थानों के लिए हुआ है। इसमें कुछ प्रशिक्षुओं को आउट ऑफ स्कूल के लिए एक निजी संस्था ने चयनित किया है। जिसमें उन्हें संस्था और विभाग की ओर से भी अच्छा पैकेज दिया गया है। डाइट सोलन के प्रिसिंपल डॉ. शिव कुमार शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षु अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद सरकारी नौकरी पाने के लिए अपनी बारी के इंतजार में कई वर्ष घर पर ही लगा देते हैं। इस बीच न तो उनकी पाठन प्रक्रिया का विकास होता है और नहीं उनके पास कोई अपना अनुभव रहता है। लेकिन इस मुहिम के तहत वह कैंपस इंटरव्यू में भाग लेकर निजी शिक्षण संस्थानों में भी बच्चों को पढ़ा सकते हैं। जिससे उनका अनुभव भी बढ़ेगा। हाल ही में डाइट सोलन के आठ प्रशिक्षुओं का चयन निजी शिक्षण संस्थानों के लिए हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed