फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Private bus drivers across the district strike, passengers upset

Solan News: जिलेभर में निजी बस चालकों की हड़ताल, यात्री हुए परेशान

Mon, 01 Jan 2024 11:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Mon, 01 Jan 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Private bus drivers across the district

strike, passengers upset
सोलन न्यू बस अड्डे पर हड़ताल के दौरान नारेबाजी करते निजी बसों के चालक। संवाद
यात्रियों ने बस स्टॉप पर घंटों खड़े होकर किया इंतजार
विज्ञापन

बीबीएन में भी ट्रक किए खड़े, विरोध में की नारेबाजी
पेट्रोल पंप में लगनी शुरू हुई कतारे, कई जगह पेट्रॉल-डीजल खत्म
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिलेभर में चालकों की हड़ताल का असर दिखना शुरू हो गया है। एक ओर जहां निजी बसों के न चलने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। घंटों भर खड़े होने के बाद लोगों को बसें मिलीं। ऐसे में सभी स्टॉप पर भीड़ देखने को मिली। वहीं ट्रकों और पिकअप के न चलने से सामान को इधर-उधर ले जाने में काफी परेशानी आई। हड़ताल के कारण पंपों में वाहनों की कतारें भी लगनी शुरू हो गई हैं। बीबीएन में ट्रक चालकों ने ट्रकों को खड़ा कर दिया है। सोलन बस स्टैंड में निजी बस चालकों ने कानून के विरोध में नारेबाजी की।
वहीं बाहरी राज्यों में चक्काजाम जैसी स्थिति बनी होने के कारण पेट्रोल पंप मालिक टैंकरों को नहीं भेज रहे हैं। ऐसे में पंपों में पेट्रोल और डीजल खत्म होने की कगार पर पहुंच गया है। जिले में सोमवार शाम 6:00 बजे की रिपोर्ट के अनुसार 55 फीसदी पंप में पेट्रोल-डीजल खत्म हो गया है। अगर मंगलवार को भी यही हाल राह तो 90 फीसदी पंपों में पेट्रोल-डीजल खत्म हो जाएगा। इसके बाद अधिक परेशानी लोगों को झेलनी पड़ सकती है।
विज्ञापन

गौर रहे कि केंद्र सरकार की ओर से हिट एंड रन कानून में बदलाव को लेकर केंद्र सरकार ने संसद में एक नया कानून 2023 पेश किया है। इसमें एक्सीडेंट मामले को लेकर चालकों पर सख्त कार्रवाई लेने के लिए कानून बनाया गया है। जिस पर अब अगर कोई गाड़ी चालक एक्सीडेंट करता है तो उसे 10 साल की सजा का प्रावधान रखा गया और साथ ही 7 लाख रुपए जुर्माना भी रखा गया है। अगर चालक हादसे में घायल व्यक्ति को अस्पताल तक पहुंचना है तो सजा और जुर्माना कम किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
लोकल रूट की सवारियां अधिक परेशान
कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर लोकल रूट की सवारियां अधिक परेशान हुईं। सोलन से कालका, धर्मपुर, बड़ोग, सुबाथू, कंडाघाट समेत बीबीएन क्षेत्र में निजी बसें नहीं चलीं। लोकल रूट की सवारियां को मजबूरी में टैक्सी कर गंतव्य तक पहुंचना पड़ा है।


इनसेट
500 रुपये में कार और 200 रुपये में स्कूटी में भर रहे तेल
चालकों की हड़ताल को देखते हुए सोलन समेत अन्य जगहों में 500 रुपये का पेट्रोल और डीजल कार आदि में डाला जा रहा है। जबकि बाइक, स्कूटी समेत अन्य दोपहिया वाहनों में 200 रुपये का पेट्रोल डाल रहे हैं। ऐसे में पंप में कतारें भी देखने को मिल रही हैं।

इनसेट
टैंकरों के चालकों की हड़ताल का असर बीबीएन पर पड़ा
बद्दी (सोलन)। पेट्रोल और डीजल के टैंकरों के चालकों की हड़ताल का असर बीबीएन में पेट्रोल पंपो पर पड़ा है। अकेले बीबीएन में 90 फीसदी पेट्रोल पंपों पर डीजल व पेट्रोल समाप्त हो गया है। शनिवार को तेल के डिपुओं से कोई भी तेल की गाड़ी नहीं आई है। ट्रक बंद होने से औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में कच्चा माल आने व तैयार माल जाने की समस्या पैदा हो जाएगी। बीबीएन में ऊना से तेल की डिपु से डीजल व पेट्रोल आता है। दी नालागढ़ वर्कशाला को-ओपरेटिव इंडस्टि्यल एंड कंज्यूमर सोसायटी के संचालक रूप लारायण ने बताया कि तेल के टैंकरों के चालकों की हड़ताल के चलते तेल नहीं है। इससे आपूर्ति बाधित हो गई है। हरमल फिलिंग स्टेशन बद्दी के संचालक मदन चौधरी ने बताया कि केंद्र सरकार ने चालक के लिए बड़े कठिन कानून बना दिए हैं, जिससे चालकों ने हड़ताल कर दी है। इसके असर पूरे हिमाचल में है। तेल के डिपू से पिछले तीन दिनों से कोई भी टैंकर नहीं आया है।


इनसेट
ट्रक आदि चालकों की ओर से ही नहीं चलाए जा रहे हैं। मालिक भी हड़ताल के कारण ट्रकों को नहीं भेज पा रहे हैं। चंडी मंदिर और रूपनगर में चक्का जाम जैसी स्थिति बनी हुई है। यूनियन भी चालकों के समर्थन में उतर आई है। सरकार नया कानून को लेकर एक फिर से विचार करे और उसे देखे। अंधा कानून लागू नहीं होना चाहिए।
-नरेश गुप्ता
प्रधान, ऑल इंडिया ट्रक ऑपरेटर यूनियन

सोलन न्यू बस अड्डे पर हड़ताल के दौरान नारेबाजी करते निजी बसों के चालक। संवाद

सोलन न्यू बस अड्डे पर हड़ताल के दौरान नारेबाजी करते निजी बसों के चालक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed