{"_id":"64c11899dc6173dd490126e4","slug":"primary-school-collapsed-in-the-rain-classes-going-on-in-veranda-gurudwara-solan-news-c-176-1-ssml1042-4283-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बारिश में ढहा प्राथमिक स्कूल का\nबरामदा, गुरुद्वारा में चल रही कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बारिश में ढहा प्राथमिक स्कूल का बरामदा, गुरुद्वारा में चल रही कक्षाएं
Wed, 26 Jul 2023 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Wed, 26 Jul 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
राजकीय प्राथमिक पाठशाला कुमारहट्टी में जमीन धसने से क्षतिग्रस्त हुआ स्कूल का बरामदा। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
172 बच्चों के साथ एक ही जगह लगानी पड़ रहीं कक्षाएं
स्कूल भवन भी अब खतरे से खाली नहीं, अभिभावक परेशान
अभिभावक भी सही प्रकार से कक्षाएं न लगने का कर चुके हैं विरोध
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। बारिश में राजकीय प्राथमिक पाठशाला कुमारहट्टी का बरामदा ढह गया। इससे स्कूल भवन भी खतरे की जद में आ गया है। अब यहां पर कक्षाएं लगाना जोखिम भरा है। हालांकि स्कूल प्रबंधक की ओर से अब साथ लगते गुरुद्वारा में कक्षाएं लगाई जा रही हैं। लेकिन गुरुद्वारा में स्कूल लगाने के लिए पर्याप्त जगह न होने के कारण अभिभावक व शिक्षक परेशान हो रहे हैं। वह गुरुद्वारा में कक्षाएं लगाने का विरोध कर रहे हैं और कक्षाओं को अन्य जगह शिफ्ट करने की मांग कर रहे। वहीं भवन का जल्द निर्माण कार्य करवाने के लिए शिक्षा विभाग से आग्रह कर चुके हैं।
गौर रहे कि 10 जुलाई को मूसलाधार बारिश के बाद राजकीय प्राथमिक पाठशाला कुमारहट्टी का बरामदा ढह गया था। वहीं स्कूल के स्टोर का डंगा भी गिर गा था। इसके चलते स्कूल भवन को भी खतरा पैदा हो गया है। स्कूल में 172 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। जिनकी कक्षाएं अब कुमारहट्टी स्थित गुरुद्वारा में चल रही हैं। लेकिन सभी बच्चों को एक ही जगह बैठ कर पढ़ाई करवानी पड़ रही है। इस कारण बच्चे भी सही प्रकार से नहीं पढ़ पा रहे हैं। बीते दिनों इसे लेकर अभिभावक विरोध भी कर चुके हैं और अलग कमरों में पढ़ाई करवाने की मांग कर चुके हैं। वहीं स्कूल प्रशासन की ओर से भी बरामदा ढह जाने के बाद उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया है और जल्द वैकल्पिक व्यवस्था की मांग कर चुके हैं।
उधर वार्ड सदस्य रूपी देवी, एसएमसी प्रधान रेखा देवी, अनीता, बिमला, कमला समेत अन्य अभिभावकों ने विभाग से आग्रह किया है कि जल्द वैकल्पिक व्यवस्था देखी जाए। साथ ही स्कूल में भी निर्माण कार्य जल्द शुरू करवाया जाए ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो।