{"_id":"6984a2c1af331a99e60f3fec","slug":"preparations-to-ban-those-with-ndps-cases-from-contesting-solan-municipal-corporation-elections-solan-news-c-176-1-ssml1042-162641-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: एनडीपीएस मामले वालों को नगर निगम सोलन का चुनाव लड़ने पर रोक की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: एनडीपीएस मामले वालों को नगर निगम सोलन का चुनाव लड़ने पर रोक की तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-एक्सक्लूसिव-
आम सभा में नौ फरवरी को रखा जाएगा प्रस्ताव, पारित होने पर सरकार को भेजा जाएगा
प्रदेश का पहला नगर निगम बनेगा सोलन,
कई पंचायतें भी ले चुकी हैं कड़ा निर्णय, अब नगर निगम ने भी की शुरुआत
आदित्य सोफत
सोलन। नशे में संलिप्त और एनडीपीएस मामला दर्ज होने पर आरोपी नगर निगम सोलन का चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। इसके लिए नगर निगम ने प्रस्ताव तैयार किया है। इस प्रस्ताव पर आगामी दिनों में होने वाली आमसभा की बैठक में चर्चा होगी।
अगर प्रस्ताव को नगर निगम के पार्षद पारित करते हैं तो आगामी चुनावों में ऐसे लोगों को दावा तक पेश करने का मौका नहीं मिलेगा। नगर निगम ने नशे के व्यापार और चिट्टा तस्करी को बढ़ावा देने वालों को इस प्रकार का हक न देने की योजना बनाई है। प्रदेश में इस पर मुहर लगाने वाला सोलन का पहला नगर निगम बन जाएगा। इससे पहले प्रदेश में पंचायत स्तर पर इस प्रकार के कड़े निर्णय लिए गए हैं। कई पंचायतों में परिवार तक का बहिष्कार करने का लोगों ने फैसला लिया है। अब नगर निगम सोलन ने भी कड़ा निर्णय लेने का प्रस्ताव लगभग तैयार कर दिया है। नगर निगम से प्रस्ताव पारित कर सरकार को भेजा जाएगा।
गौरतलब है कि प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के लिए सरकार की ओर से भी कई कदम उठाए गए हैं। इसके बाद बीते माह पंचायतों में हुई विशेष ग्राम सभाओं में भी निर्णय लिए गए हैं। नशे की गिरफ्त में आ रहे बच्चों के भविष्य को देखते हुए सख्त कदम उठा रहे हैं। अब नगर निगम की ओर से भी नशे के विरुद्ध प्रस्ताव को नौ फरवरी को आम सभा में लाया जाना है।
विज्ञापन
नगर निगम कोई ऐसा प्रस्ताव लाता है तो स्वागत करेंगे। नशा मुक्त हिमाचल बनाने में पूरा सहयोग दिया जाएगा। प्रशासनिक अधिकारियों पर भी इस प्रकार की कार्रवाई की जानी चाहिए। नगर निगम के कार्यालय के भीतर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वालों पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं की।
-शैलेंद्र गुप्ता, भाजपा पार्षद, सोलन
नशे में संलिप्त और इसे बढ़ावा देने वालों के खिलाफ नगर निगम सख्त कदम उठाने जा रहा है। आम सभा में नगर निगम पार्षदों के सामने एक प्रस्ताव लाया जा रहा है। जो व्यक्ति नशे में संलिप्त और एनडीपीएस का मामला दर्ज है वह चुनाव नहीं लड़ सकेगा। इस प्रस्ताव पर मुहर लगने के बाद सरकार को भेजा जाएगा। -ऊषा शर्मा, महापौर, नगर निगम, सोलन