फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Preparations started for Himachal Day program

Solan News: हिमाचल दिवस के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू

Thu, 04 Apr 2024 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम, पुलिस विभाग और जल शक्ति विभाग ने भी कसी कमर
विज्ञापन

ठोडो मैदान सोलन में 15 अप्रैल को होगा जिलास्तरीय कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। हिमाचल दिवस के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू हो गईं हैं। इसके तहत नगर निगम, पुलिस विभाग, जल शक्ति और लोकनिर्माण विभाग ने भी कमर कस ली है। 15 अप्रैल को हिमाचल दिवस पर ठोडो मैदान में जिलास्तरीय कार्यक्रम होगा। इस बार समारोह के दौरान लोकसभा निर्वाचन-2024 के तहत आदर्श आचार संहिता व भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित की जाएगी।
इसमें दस अप्रैल से पुलिस व गृह रक्षक जवानों, एनसीसी सहित विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं भी परेड की रिहर्सल शुरू कर देंगे। जिसमें विभिन्न स्कूलों व अन्य संस्थानों की ओर से हिमाचल तथा विशेषतौर पर सोलन की लोक संस्कृति पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त निर्वाचन विभाग के सहयोग से सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम (स्वीप) के तहत भी प्रस्तुति दी जाएंगी।
विज्ञापन

उधर, अतिरिक्त उपायुक्त अजय यादव ने भी सभी विभागों को इस समारोह के सफल आयोजन के लिए दिशा-निर्देश दिए हैं। इसमें उन्होंने शहीदी स्मारक की साफ-सफाई, बैठने की समुचित व्यवस्था, मंच तथा मैदान की सजावट सहित अन्य सभी प्रबंध समय रहते पूर्ण करने को भी कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed