फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Preparations should be done in a planned manner to deal with disasters: Deputy Commissioner

आपदाओं से निपटने के लिए योजनाबद्ध तरीके से हो तैयारियां : उपायुक्त

Fri, 20 Sep 2024 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 20 Sep 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
सोलन में दो दिवसीय आपदा प्रबंधन पर कार्यशाला संपन्न
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सोलन के अध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने कहा कि योजनाबद्ध तैयारी से ही अकस्मात आने वाली आपदाओं से बचाव किया जा सकता है। उपायुक्त यहां दो दिवसीय आपदा प्रबंधन कार्यशाला के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य किसी भी प्राकृतिक अथवा अन्य आपदा की स्थिति में कम से कम समय में मौके पर पहुंचकर बचाव कार्यों की तैयारियां के बारे में जागरूक करना है। कहा कि आपातकालीन समय में लोगों की सहायता के लिए प्रयोग किए जाने वाले टोल फ्री नंबर की जानकारी सभी को होना भी आवश्यक है।
विज्ञापन


उन्होंने इस अवसर पर जिले के विभिन्न विभागों को आपातकालीन सहायता नंबरों को प्रदर्शित करने वाली सूची भी वितरित की।

मनमोहन शर्मा ने इस अवसर पर कार्यशाला में भाग लेने वाले प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए।

कार्यशाला के दौरान प्रशिक्षणार्थियों को ग्रुपों में बांट कर साथ लगते भवनों व अन्य निर्माण कार्यों में आपदा से बचाव के बारे में रखी सावधानियों और खामियों के संदर्भ में सूचनाएं एकत्रित करने को भी भेजा गया। दलों द्वारा विभिन्न स्थानों से आपदाओं की संभावनाओं के बारे ली जानकारी को विशेषज्ञ से साझा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा एवं सेफ्टी प्रबंधन के कार्यकारी निदेशक प्रो. संतोष कुमार ने आपदा बचाव से संबंधित बहुमूल्य जानकारी दी। अग्निशमन अधिकारी कमल जीत ने आग बुझाने वाले उपकरणों के विषय में व्यावहारिक जानकारी भी प्रदान की। कार्यशाला में बिहार राज्य आपदा प्रबंधन के विशेषज्ञ एवं सलाहकार डॉ. दिलीप कुमार ने आपदा से बचाव बारे प्रस्तुतिकरण के माध्यम से सारगर्भित जानकारी प्रदान की।

कार्यशाला में उप पुलिस अधीक्षक सोलन अनिल धोल्टा, जिला राजस्व अधिकारी नीरजा शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed