फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Power outage at Nauni University for four days; research work affected.

Solan News: नौणी विवि में चार दिनों से बिजली गुल, शोध कार्य प्रभावित

Fri, 21 Aug 2026 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 21 Aug 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
समय पर पानी भी मुहैया नहीं करवा पा रहा है विवि प्रशासन
विज्ञापन

एबीवीपी का कुलपति कार्यालय के बाहर दिया धरना
जमकर की नारेबाजी, जल्द समाधान न हुआ तो आंदोलन होगा तेज
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने बिजली और पानी की समस्या को लेकर डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी में शुक्रवार को वीसी कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विद्यार्थियों को हो रहीं समस्याओं को लेकर अपना रोष जताया।
एबीवीपी पदाधिकारियों का आरोप है कि विश्वविद्यालय परिसर, कॉलेज भवनों और छात्रावासों में पिछले चार दिनों से बिजली और पानी की आपूर्ति बाधित है। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई और शोध कार्य प्रभावित हो रहे हैं। परिषद ने कहा कि बिजली न होने के कारण प्रयोगशालाओं में रखे महत्वपूर्ण सैंपल खराब हो रहे हैं, जबकि छात्रावासों में विद्यार्थियों को रात के समय अंधेरे में रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन

परिषद कार्यकर्ताओं ने कहा कि बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए विद्यार्थियों को धरने पर बैठने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है, जो विश्वविद्यालय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। एबीवीपी ने आरोप लगाया कि इसी माह 9-10 अगस्त को भी विवि में बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। बार-बार बिजली गुल होने से विद्यार्थियों को मोबाइल और लैपटॉप चार्ज करने तक में परेशानी हो रही है, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से बिजली और पानी की आपूर्ति तत्काल बहाल करने तथा भविष्य में इस तरह की समस्या दोबारा न हो, इसके लिए स्थायी व्यवस्था करने की मांग की। परिषद ने चेतावनी दी कि विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed