फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   POS machines remained closed for the third day, ration not available

Solan News: तीसरे दिन भी बंद रहीं पीओएस मशीनें, नहीं मिला राशन

Wed, 17 Jan 2024 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jan 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने आईटी को लिखा पत्र
विज्ञापन

लोगों को राशन लेने में बुधवार को भी आई परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन/परवाणू। जिले के राशन डिपुओं में तीसरे दिन भी पीओएस मशीनें बंद रहीं। इस कारण उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं सर्वर ठीक होने की जानकारी के लिए उपभोक्ताओं को बार-बार डिपुओं के चक्कर काटने पड़े। लेकिन सर्वर न चलने से लोग बिना राशन लिए ही लौट गए।
औद्योगिक क्षेत्र परवाणू में भी तीन दिन से राशन के डिपुओं में सर्वर के ठप हैं। इससे उद्योगों में कार्यरत कामगारों, दिहाड़ीदार मजदूरों को पिछले तीन दिन से राशन के लिए डिपुओं के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। हालांकि विभाग की ओर से लोगों की समस्या को देखते हुए आईटी को पत्र लिखकर सर्वर ठीक करने के लिए कहा है।
विज्ञापन

गौर रहे कि परवाणू में लगभग 17 राशन डिपो हैं। इस के साथ साथ लगती टकसाल पंचायत के निवासियों को भी भारी परेशानी उठानी पड़ रही। राशन कार्ड होल्डरों को डिपुओं में पीओएस मशीन से ही राशन मिलता है। जब तक मशीन में कार्ड होल्डर का अंगूठे या उंगली पंच नहीं होती तब तक डिपू होल्डर उपभोक्ता को राशन नहीं देता है। इससे पहले भी कई बार समस्या आ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
पीओएस सर्वर को ठीक करने के लिए कहा है। तकनीकी विभाग इस पर कार्य कर रहा है। वीरवार सुबह से लोगों को राशन मिलना शुरू हो जाएगा।
-नरेंद्र धीमान
खाद्य आपूर्ति नियंत्रक, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed