फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Pollution spreading from pharmaceutical companies, organizations decided to unite and protest

Solan News: दवा कंपनी से फैल रहे प्रदूषण, संस्थाओं ने एकजुट होकर आंदोलन करने का लिया फैसला

Mon, 02 Mar 2026 12:32 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Pollution spreading from pharmaceutical companies, organizations decided to unite and protest
नालागढ़ के दतोवाल में आयोजित बैठक में संबोधित करते हुए हिम परिवेश संस्था के पदाधिकारी- स्रोत- सं
कहा-पलासड़ा में कंपनी के प्रदूषण से आधा दर्जन गांव भी हो रहे प्रभावित
विज्ञापन

आने वाले समय में लोगों को गांव छोड़ने पर होना पड़ेगा मजबूर

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। हिम परिवेश, हंडूर पर्यावरण संस्था और संघर्ष समिति की संयुक्त बैठक में पलासड़ा स्थित एक दवा कंपनी की ओर से फैलाए जा रहे प्रदूषण पर गंभीर चिंता जताई गई। दतोवाल में आयोजित इस बैठक में पदाधिकारियों ने लोगों से कंपनी के खिलाफ आंदोलन के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। कंपनी से प्रभावित क्षेत्र में हवा, जल और ध्वनि प्रदूषण की समस्या गंभीर रूप ले चुकी है। कंपनी से सटे आधा दर्जन से अधिक गांव इस प्रदूषण का सामना कर रहे हैं और यदि कंपनी बंद नहीं हुई, तो भविष्य में ग्रामीणों को अपने गांव छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है। मास्टर हरबंस सैणी ने कहा कि इस आंदोलन में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना होगी और हर घर से महिलाओं को संघर्ष समिति के साथ जोड़ा जाना चाहिए। संघर्ष समिति सदस्य धमेंद्र ठाकुर ने बताया कि समिति में सभी गांव के युवा और महिलाएं शामिल हैं। हिम परिवेश संस्था के अध्यक्ष लक्ष्मी चंद ठाकुर ने सभी लोगों से एकजुट होकर कंपनी के खिलाफ आंदोलन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार स्थानीय लोगों को विश्वास में लिए बिना उनके अधिकारों से वंचित नहीं कर सकती। पूर्व उपप्रधान हरदीप बावा ने बताया कि प्रदूषण के कारण आम लोगों का जीवन कठिन हो गया है और अब कंपनी को बंद करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कंपनी इसी तरह चलती रही, तो लोग गंभीर बीमारियों की चपेट में आ जाएंगे। कंपनी द्वारा रोजाना उपयोग किए जा रहे अत्यधिक पानी के कारण क्षेत्रीय जल स्रोत सूख सकते हैं, जिससे भविष्य में पानी की किल्लत बढ़ सकती है। इस मौके पर रणविजय सिंह, समरजीत सिंह, गौरव ठाकुर, कुमारी महरबान, धमेंद्र ठाकुर, अनिल कुमार, बाल किशन शर्मा, हरबंस सैणी, मास्टर सुरेंद्र शर्मा, यशपाल रनौट, इंदू वैद्य, रतना देवी, वंदना बंसल, कुलदीप, छोटू राम, मलकीत सिंह और अजय राणा समेत अन्य लोगों ने बैठक में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed